newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

एसजेवीएन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन

एसजेवीएन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन

एसजेवीएन ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में निदेशक (कार्मिक) श्री अजय कुमार शर्मा द्वारा कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने कहा कि यह सप्ताह नैतिक आचरण, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है तथा सभी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसजेवीएन 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक निवारक सतर्कता उपायों पर केंद्रित तीन माह का अभियान भी चला रहा है, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएँ, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष की थीम है—“सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी।”

Related posts

PTC India Financial Services Q2FY24 net profit rises to ₹59.77 crore

Newsmantra

ONGC honored with the award at Global Awards 2023

Newsmantra

SECL Distributes Nutrition Kits

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More