newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

ममता का गुस्सा सातवें आसमान पर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भडक गयी है और कहा है कि अमित शाह और मोदी के कहने पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया. आयोग ने बंगाल की हिंसा के मददेनजर चुनाव प्रचार 19 घंटे प

दरअसल, अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा और बवाल पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने बंगाल में चुनाव प्रचार आज रात ही खत्म करने का आदेश सुना दिया. . ममता ने कहा कि आयोग ने मोदी को उपहार दिया है जो अभूतपूर्व, असंवैधानिक और अनैतिक है. पहले कभी इस तरह का चुनाव आयोग नहीं देखा जो आरएसएस के लोगों से भरा पड़ा है.

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षाबलों की वजह से हिंसा हुई है. मोदी चुनाव आयोग की बांह मरोड़ रहे हैं. दोषियों के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की है. ममता ने चेताया कि बंगाल को यूपी, बिहार या त्रिपुरा न समझें. राज्य सरकार की सुरक्षा होती तो हिंसा नहीं होती. अमित शाह चुनाव आयोग को धमका रहे हैं. मोदी ने मूर्ति तोड़े जाने की निंदा भी नहीं की.

आयोग ने बंगाल में सिर्फ प्रचार ही पहले खत्म करने का आदेश नहीं सुनाया. ममता के दो बड़े अफसरों की भी छुट्टी कर दी. बंगाल के प्रधान सचिव (गृह) अत्रि भट्टाचार्य को पद से हटाया. इसके साथ ही सीआईडी के ADG राजीव कुमार को भी उनके पद से हटाया गया. राजीव कुमार को गृह मंत्रालय भेज दिया गया है. अयोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर भी रोक लगाया है.

मंगलवार को कोलकाता में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति टूटने को ममता ने बड़ा मुद्दा बना दिया.   ममता ने कहा कि गुंडा सम्राट विद्यासागर की मूर्ति तोड़ोगे तो गुंडा नहीं बोलूंगी तो क्या बोलूंगी? अगर विद्या सागर की मूर्ति को तोड़ोगे तो मैं तुमको गुंडा-शुंडा-पंडा सब बोलूंगी.

 

Related posts

US President says PM Modi is a ‘Tough Negotiator’

Newsmantra

Vaccine war : what is reality ?

Newsmantra

Rahul attacks PM over fuel price issue

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More