newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा द्वारा एसईसीएल की समीक्षा 

कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा द्वारा एसईसीएल की समीक्षा 

छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा (IAS ) द्वारा आज  एसईसीएल की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन श्री पीएम प्रसाद तथा एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, उपस्थित रहे।

श्री मीणा ने एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा में पर्यावरणीय पहलुओं का ध्यान रखते हुए समयनुसार भू-अधिग्रहण कर योजनाबद्ध तरीके से खदान विस्तार योजना के क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया।

बैठक में श्री मीणा ने वीसी के माध्यम से जुड़ीं महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे सुश्री नीनु इटियेरा से कोयला प्रेषण एवं रेल रैकों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की।

बैठक में सीईआरएल/सीईडब्लूआरएल टीम से चर्चा करते हुए श्री मीणा ने रेल कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही वन एवं पर्यावरण, योजना/परियोजना, विक्रय/विपणन, भू-राजस्व आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेगाप्रोजेक्ट्स में उत्पादन-उत्पादकता, कोयला प्रेषण में फर्स्ट-माइल कनेक्टिविटी, खदान विस्तार, भूमि-अधिग्रहण, पर्यावरण आदि विभिन्न विषयों पर कोयला सचिव श्री मीणा को जानकारी दी गयी एवं आगामी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

Related posts

Trump will discuss the mass protests in Hong Kong in G20

Newsmantra

Government Launches ‘Samadhan Didi’ AI Chatbot to Simplify Public Grievance Redressal

Newsmantra

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ में इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More