newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ में इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ में इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के फतेहली ग्राम में शुक्रवार को चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली ।

इस इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का निर्माण जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन के पुत्र रुहेल रंजन ने कराया है। वे ही इसके निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि 60 हजार लीटर प्रतिदिन इथेनॉल का उत्पादन होगा। मक्का और चावल से एथेनॉल का उत्पादन होगा। स्थानीय किसान और आसपास के राइस मिल से चावल-मक्का की खरीद होगी। इससे स्थानीय किसानों को फायदा होगा और उनकी आमदनी बढ़़ेगी। प्रत्यक्ष रूप से करीब दो सौ लोग जबकि अप्रत्यक्ष रूप से 12 सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। आने वाले समय में इथेनॉल से ही वाहन चलेंगे। इससे प्रदूषण कम होगा।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक राकेश कुमार रौशन, विधान पार्षद रीना देवी, पूर्व विधायक एवं जदयू नेता राजीव रंजन, पूर्व विधायक रवि ज्योति, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्ड्रिक, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

World Habitat Day 2025 On Theme ‘Urban Solutions To Crisis’

Newsmantra

Dubai to have world’s first air taxi, agreements inked at World Government Summit 2024

Newsmantra

National Council for Vocational Education and Training (NCVET) Recognizes Indian National Space Promotion and Authorization Center (IN-SPACe) as Awarding Body (Dual)

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More