newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

ब्राह्मण विकास संगठन गुरुग्राम ने शुरू की ‘शाकाहार शपथ’ के साथ ‘ब्राह्मण जोड़ो अभियान’

ब्राह्मण विकास संगठन गुरुग्राम ने शुरू की ‘शाकाहार शपथ’ के साथ ‘ब्राह्मण जोड़ो अभियान’

गुरुग्राम/1 अक्टूबर 2023। जिला ब्राह्मण विकास संगठन की बैठक रविवार को सेक्टर 62 स्थित मैंगोस रेस्टोरेंट हुई। बैठक में शपथ ली गई कि सभी परिवार-समाज में ब्राह्मणत्व के संस्कार को आत्मसात कर पूरी तरह से शाकाहार अपनायेंगे और ब्राह्मण जोड़ो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे। बैठक का आयोजन मनीष शर्मा ने किया जबकि संगठन के संरक्षक टीपी शर्मा ने अध्यक्षता की। सभा का संचालन संगठन के महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा ने संगठन की एकता, नए सदस्य जोड़ने और समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, गुरुग्राम में करीब 39 ब्राह्मण सभाएं कार्यरत हैं और सभी सराहनीय कार्य कर रही हैं। सभी ने समाज के लोगों को किसी न किसी स्तर पर अपने-अपने संगठनों से जोड़ा है। अब आवश्यकता है सभी सभाओं के पदाधिकारी मिलकर एक महासंघ बनाएं तथा ब्राह्मण समाज की समस्याओं को एकजुटता से उठाएं। उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया।

बैठक में ललित शर्मा, अरविंद शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, धीरज शर्मा, नीरज शर्मा, बालकिशन भारद्वाज आदि ने मनीष शर्मा जैसे समाजसेवी से पार्षद चुनाव में उतरने का आग्रह किया। एडवोकेट राजेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश शर्मा, एडवोकेट कार्तिक शर्मा, नरेशदत्त शर्मा, कृष्ण शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा ने ब्राह्मण समाज से राजनीति में भी प्रवेश करने पर समाज की एकजुटता जतायी मनीष शर्मा का पुरजोर समर्थन किया। पंडित प्रेम सिंह शर्मा ने कहा कि मनीष शर्मा को समाज चुनाव के लिए आगे बढ़ाता है तो हम सभी सर्वसमाज को साथ लेकर चलेंगे और ब्राह्मण समाज हितों को सामने रखेंगे

आठवां बचन फिल्म के निर्देशक पंडित राम निवास शर्मा ने ब्राह्मण समाज को अपने आदर्शों पर चलते रहने, सर्वसमाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने व शाकाहार अपनाने की शपथ दिलायी और कहा कि ब्राह्मण संस्कार जिसमें तिलक लगाना, जनेऊ पहनना, चोटी रखना, संस्कृत पढ़ना आदि अपने बच्चों और युवाओं में प्रचलित करें। सभा में नरेंद्र भारद्वाज, चेतन भारद्वाज, ताराचंद, चरण सिंह शर्मा, नरेश वशिष्ठ, विक्की शर्मा, सतीष भारद्वाज, बंटी वशिष्ठ, रागवर भारद्वाज सहित सौ से अधिक सदस्य उपस्थित थे। मनीष शर्मा ने बैठक में आए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो कैप्शन : सेक्टर 62 में रविवार को ब्राह्मण विकास संगठन की सभा को संबोधित करते गण्यमान्य जन व  ब्राह्मण-संस्कृति व शाकाहार की शपथ लेते उपस्थित सदस्य।

Related posts

More than 88.5 lakh COVID19 vaccine doses administered

Newsmantra

PM Slams Dynastic Politics

Newsmantra

Hon’ble Commonwealth Secretary General Rt. Hon. Patricia Scotland confers the title of Global Ambassador of Peacebuilding and Faith in the Commonwealth upon Rev. Daaji The honour was presented jointly by Hon’ble Secretary General and Hon’ble Vice President of India

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More