newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

स्कूली बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर, दिलवाई स्वच्छता की शपथ

स्कूली बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर, दिलवाई स्वच्छता की शपथ

– गांव सिन्दरपुर बढ़ा के सरकारी स्कूल में आयोजित किया कार्यक्रम

19 सितंबर, मानेसर। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को मानेसर नगर निगम क्षेत्र के गांव सिन्दरपुर बढ़ा के सरकारी स्कूल में निगम की सेनिटेशन विंग की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निगम के क्षेत्रिय कराधान अधिकारी देवेंद्र कुमार ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। निगम की सेनिटेशन टीम आज बुधवार को गांव रामपुरा और लखनौला में स्वच्छता अभियान चलाएगी।

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को निगम क्षेत्र के दो गांव सिन्दरपुर बढ़ा और नवादा फतेहपुर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रिय कराधान अधिकारी देवेंद्र कुमार को इन कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। गांव सिन्दरपुर बढ़ा में यह कार्यक्रम गांव के गर्वनमेंट हाई स्कूल में आयोजित किया गया था। स्कूल प्रांगण में निगम के अधिकारियों ने गांव के अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर झाडू भी लगाई।

स्कूली बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर, दिलवाई स्वच्छता की शपथ

स्कूली बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर, दिलवाई स्वच्छता की शपथ

मानेसर नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की कंसल्टेंट जेनिथ चैधरी ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि बच्चें आज ही से यह प्रण लें कि अपने घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालेंगे ताकि कूड़े के निपटान की प्रक्रिया आसान हो सके। इसके अलावा उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह से बहिष्कार करने की सलाह भी बच्चों को दी। उन्होंने बताया कि सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों के सम्मान की नज़र से देखना चाहिए। सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को केवल कर्मचारी नहीं समझना चाहिए, बल्कि असल मायने में ये लोग स्वच्छता सैनिक है। इनके बदौलत ही हम अपने आस-पास साफ सफाई देख पाते है।

गांव के पूर्व सरपंच सुंदर लाल यादव ने इस दौरान निगम की टीम को गांव की फिरनी, मुख्य गलियों व चौराहों पर नियमित सफाई करने को कहा। सरपंच ने कहा कि हमें इस अभियान को लंबे समय तक जारी रखना होगा तभी निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इसपर निगम की टीम ने आश्वासन दिया कि गांव में नियमित रूप से सफाई होगी।

इस दौरान मानेसर नगर निगम के सेनिटेशन आॅफिसर महावीर सिंह सोढ़ी, सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित कुमार व गर्वनमेंट हाई स्कूल की प्रिंसीपल शालिनी मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

Galgotias University Wins ‘Best Exhibitor Award’ at Bharat Shiksha Expo 2025 for Innovation and Student Excellence

Newsmantra

ABHYUDAY 2026 at IIM Mumbai explores India’s 2047 vision 

Newsmantra

M3M Foundation wins Awards at 7th National CSR E-Summit & awards 2020 for exemplary contribution to education and outstanding work during COVID-19

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More