newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए खेल भी जरूरी: नवीन गोयल

शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

-शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
-पर्यावरण के प्रति भी बच्चों को किया गया जागरुक

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने शनिवार को शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों व शिक्षकों को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर नवीन गोयल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बेस्ट पोजिशन व बेस्ट स्कोर प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गगन गोयल, ईशू वाल्मीकि, लोकेशव नारंग भी उपस्थित रहे। सभी ने ग्रीन गुरुग्राम, फिट गुरुग्राम मुहिम से जुडऩे, गुरुग्राम को हरा-भरा व स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने स्कूल की डायरेक्टर मीनल अरोड़ा, स्कूल की प्रिंसिपल रीमा नारंग, अलका दलाल के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। इससे पूर्व अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना बहुत जरूरी है। बचपन से ही अगर खेलों के प्रति भी बच्चों की रुचि हो तो वे जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में भी मजबूत होते हैं। क्योंकि जब तक हम मानसिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तब तक किसी भी कार्य के लिए परिपूर्ण नहीं हो सकते। इसलिए बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से खेलों में आगे बढ़ाएं। नवीन गोयल ने कहा कि खेलों में भी बेहतर भविष्य है और शिक्षा के माध्यम से भी बेहतर भविष्य का निर्माण होता है। यह बच्चों की रुचि पर निर्भर है कि वे किस क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई हर बच्चे को पूरी करनी चाहिए।

बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए खेल भी जरूरीउन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें इस बार भी अपने देश का तिरंगा घरों, शिक्षण संस्थानों पर लहराना है। हर घर तिरंगा अभियान भारत की शान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की। नवीन गोयल ने कहा कि देश में करोड़ों तिरंगे लहराए जाते हैं। पिछले वर्ष यानी 2022 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर किसी ने तिरंगे को अपने घर, दफ्तर, संस्थान पर लहराकर सेल्यूट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगे तैयार करने के रूप में लोगों को रोजगार मिला। बहुत से लोगों ने सिर्फ तिरंगे बनाने के लिए स्टार्टअप शुरू किया। साल 2022 में देशवासियों ने करीब 500 करोड़ रुपये के तिरंगे खरीदे थे। उस समय मात्र 20 दिन के भीतर 300 करोड़ से अधिक तिरंगे झंडे तैयार किये गये। 10 लाख से ज्यादा लोगों को शॉर्ट टर्म के लिए काम मिला। यह वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत बनाने की सरकार की बेहतरीन मुहिम साबित हुई। हर घर तिरंगा अभियान ने देश को नई पहचान दिलाई। तिरंगा झंडा निर्माण और बिक्री का यह नया रिकॉर्ड भारत देश में बना।

Related posts

Nirmala Sitharaman urges not to say ‘extreme things’

Newsmantra

Farooq Abdullah was charged under the Public Safety Act (PSA)

Newsmantra

जहां कांग्रेस जन्मी वहीं सबसे बड़ा संकट

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More