newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

बच्चों को अच्छे-बुरे का ज्ञान कराना बहुत जरूरी: एसएचओ अजय कुमार

नारायण ई-टेक्नो स्कूल सेक्टर-77 मानेसर में हुआ अलंकरण समारोह

नारायण ई-टेक्नो स्कूल सेक्टर-77 मानेसर में हुआ अलंकरण समारोह

गुरुग्राम। थाना खेडक़ीदौला के एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। माता-पिता को छात्रों को जीवन सफल बनाने में स्कूल का सहयोग करना चाहिए। बच्चों को अच्छे-बुरे का ज्ञान कराना बहुत जरूरी है। यह बात उन्होंने नारायण ई-टेक्नो स्कूल सेक्टर-77 मानेसर में अलंकरण समारोह में बोलते हुए कही।

नारायण ई-टेक्नो स्कूल सेक्टर-77 मानेसर में हुआ अलंकरण समारोह

एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि आज के बच्चे कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कारों का भी ज्ञान कराएं। उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए कर्तव्यों का भी बोध कराएं। माता-पिता के साथ शिक्षकों पर यह निर्भर है कि एक बच्चा किस दिशा में जाए। क्या उसकी प्राथमिकताएं हों। प्राचार्या अपूर्वा खरबंदा ने कहा कि छात्रों को औपचारिक रूप से उनके संबंधित पदों पर स्थापित करने और इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए हम अपने मुख्य अतिथि के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि अलंकरण समारोह महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि नेतृत्व की परिवर्तनकारी शक्ति का उत्सव है। जैसे ही आप यह भूमिका ग्रहण करते हैं। याद रखें कि आपके कार्य और निर्णय जीवन को प्रभावित करेंगे और भविष्य को आकार देंगे। इसका उद्देश्य, दूरदर्शिता और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ नेतृत्व करें। सॉफ्ट स्किल विभाग द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह सॉफ्ट स्किल ट्रेनर वाणी पंडित, अकादमिक डीन श्रीबालाजी और स्कूल गतिविधि प्रभारी के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया।

Related posts

The University of Tasmania invites applications for Master of Marine and Antarctic Science

Newsmantra

Knowledge transfer and technology sharing are key pillars to collective growth

Newsmantra

University of Liverpool Announces UGC Approval to Open First Foreign University Campus in Bengaluru by 2026

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More