newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

कौन बनेगा कांग्रेस का प्रमुख

कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

 

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को नये अध्यक्ष की तलाश है ।ज्यादातर कांग्रेसी चाहते है कि गांधी परिवार की पार्टी की बागडोर सम्हाले लेकिन इस बार गांधी परिवार ने मन बना लिया है कि अध्यक्ष कोई गैर गांधी ही होगा । ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किसे अध्यक्ष बनाया जाए ।

पार्टी के दो पैमाने होंगे वरिष्ठता और निष्ठा । साथ ही पार्टी एक संदेश भी देना चाहेगी जिस पर कोई दलित ही खरा उतर सकता है। कांग्रेस पहले भी दलित सीताराम केसरी को अध्यक्ष बना चुकी है लेकिन केसरी तेज निकले और पीएम बनने का सपना देखने लगे थे ।

अगर इस कसौटी से देखा जाए तो पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और अभी महासचिव  मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों सबसे बेहतर साबित हो रहे है।।80 की उम्र के करीब होकर भी दोनों सक्रिय है और लॉयल भी।।तीसरा नाम मुकुल वासनिक का है लेकिन वो जूनियर होंगे और मुकुल के बनाने से कोई संदेश नही जाएगा ।

जानकारी है कि कांग्रेस अभी किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाएगी और वो ही दिसंबर में पार्टी के चुनाव कराएगा । अगर बिहार के नतीजे ठीक रहे तो राहुल फिर से अध्यक्ष बनेंगे अन्यथा गैर गांधी ही अध्यक्ष

बनेगा । गांधी परिवार का ये भी मानना है कि अभी लोकसभा चुनाव में चार साल है और आखिरी साल में ही गांधी परिवार बागडोर संभाले तब तक पार्टी को गैर गांधी को सौंपा जाये .

कांग्रेस ने 5 नामों पर विचार शुरू किया है और इनसे अलग अलग बात भी की है।।तीसरा नाम आनंद शर्मा है जो ब्राह्मण और तेजतर्रार है।।आनंद युथ कांग्रेस को सम्हाल चुके है लेकिन तुनकमिजाज है।बहुत तेज भी है और खुद को पीएम बनने लायक भी मानते है।।शायद यही चूक जाए,

संदीप सोनवलकर

 

चौथा नाम असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का है।।इंदिरा गांधी ने बरुआ को अध्यक्ष बनाया था इन्होंने कहा था इंडिया इस इंदिरा ।। गोहोई बहुत लॉयल साबित होंगे पर हिंदी नही आती सो उत्तरभारत में किसी काम के नही ।उम्र के साथ साथ बीमार भी रहते है ।

अशोक गहलोत । राजस्थान के मुख्यमंत्री और 69 साल के गहलोत बहुत सक्रिय है। राजनीतिक रूप से मंझे और लॉयल भी। संगठन महामंत्री भी रहे है लेकिन अभी वो जयपुर नहीं छोड़ना चाहेंगे ।।

Related posts

Leading the Charge: Women Entrepreneurs in Inclusive Business Frontiers

Newsmantra

IMD predicts heavy rain for Mumbai

Newsmantra

नये साल की नयी चुनौतियां दुनिया का होगा भारत पर असर

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More