newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा

मेष:
25 फरवरी मंगलवार को चंद्रमा दोपहर में गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में आते ही चंद्रमा का संयोग शुक्र से होगा। शुक्र और चंद्रमा का मिलन शुभ रहेगा। इसका लाभ किन-किन राशियों को मिलेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से…
मेष राशि वालों के लिए आज दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी और विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। समय के महत्व को समझकर कर्म करते जाएं। लाभ अपने आप मिलने लगेगा। वाहनसुख प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मन में सकारात्मक भाव रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की उलझनों से मानसिक थकान महसूस करेंगे। भाग्‍य 60% साथ देगा।
सिंह:
आज आपका दिन आनंद में बितेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। कार्य में यश मिलेगा। कुल मिलाकर दिन मंगलमय रहेगा। भाग्य 88% साथ देगा।
कन्या:
सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 72% साथ देगा।
तुला:
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में रुचि रहेगी। भाग्य 85% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मक की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की उलझनों से मानसिक थकान महसूस करेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्‍य 60% साथ देगा।
धनु:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 88% साथ देगा।
मकर:
आज रूका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी लाभकारी दिन है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव होगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 72% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीत सकता है। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों की लेन-देन न करें। परिवार के सदस्यों और मित्रों से तालमेल बनाकर रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्‍य 80% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Naga Sadhu’s Make India proud globally, recognized in France for health initiative conducted at Maha Kumbh 2025

Newsmantra

साल का पहला दिन किस्मत बढ़ाएगा। आकर्षक व्यक्तित्व होगा।

Newsmantra

आज आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More