? आजका दैनिक पंचांग ?
सोमवार, मई 20, 2019 का पंचांग आप के लिए
तिथि द्वितीया – 25:23:11 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा – 26:30:03 तक
करण तैतिल – 13:28:59 तक, गर – 25:23:11 तक
पक्ष कृष्ण
योग शिव – 11:29:14 तक
वार सोमवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:28:02
सूर्यास्त 19:07:32
चन्द्र राशि वृश्चिक – 26:30:03 तक
चन्द्रोदय 20:38:59
चन्द्रास्त 06:34:59
ऋतु ग्रीष्म
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1941 विकारी
विक्रम सम्वत 2076
काली सम्वत 5121
दिन काल 13:39:30
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:45:06 से 13:39:44 तक, 15:29:00 से 16:23:38 तक
कुलिक 15:29:00 से 16:23:38 तक
कंटक 08:11:56 से 09:06:34 तक
राहु काल 07:10:28 से 08:52:54 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:01:12 से 10:55:50 तक
यमघण्ट 11:50:28 से 12:45:06 तक
यमगण्ड 10:35:21 से 12:17:47 तक
गुलिक काल 14:00:13 से 15:42:40 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:50:28 से 12:45:06 तक
दिशा शूल
दिशा शूल पूर्व
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज शिव योग बना हुआ है। इसके साथ ही चार ग्रहों के बीच समप्तक योग भी है। ग्रहों का यह योग और संयोग आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, आइए सबसे पहले मेष राशि के बारे में जानेंः-
आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। तनाव के चलते मन खराब रह सकता है। योग करने से तनाव में कुछ कमी ला सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। भाग्य 52% तक साथ देगा।
वृषभ:
लंबे समय से जिस काम को करने में आप लगे हुए थे आज वो काम पूरा हो जाएगा, आपका प्रयास रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर मिलने से जीवन में परिवर्तन लाएंगे। परिवार सहित मित्रजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 80% तक साथ देगा।
मिथुन:
धन लाभ होगा। मनोकामना पूर्ति के लिए शुभ दिन है। यात्रा मंगलमय रहेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप के द्वारा किए गए अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्य 92% तक साथ देगा।
कर्क:
साझेदारी में लाभ न के बराबर होने की संकेत मिल रहे हैं। आपके अपने परायों सा व्यवहार करते नजर आ सकते हैं। आपको इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। वाणी पर संयम रखें। भाग्य 45% तक साथ देगा।
सिंह:
विपरीत समाचार मिलने से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी अप्रिय घटना के घटित होने का योग नजर आ रहा है इसलिए सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद ग्रहण करें इससे मन में उर्जा का संचार हो सकता है। भाग्य 50% तक साथ देगा।
कन्या:
यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किए गए कार्यों में सफल होने का योग है। आशा के अनुकूल लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपके विपक्ष निर्बल रहेंगे, उनके द्वारा किए गए सभी प्रयास निष्फल रहेंगे। भाग्य 92% तक साथ देगा।
तुला:
रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास करने से सभी कार्य सफल रहेगे। धन लाभ होने से यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य 100% तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज कार्य बनने की खुशी होगी। आपको अपने बनाए गए नए सपर्कों से लाभ होगा। सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 87% तक साथ देगा।
धनु:
कार्यों में बाधा का योग बनता दिख रहा है। रुकावट आने से मनोबल में कमी आ सकती है। धैर्य से काम लें और आने वाली कठिनाइयों का सामना करें। अपने हौसलों को बुलंद रखें। इरादों में मजबूती, उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने में मददगार साबित हो सकती है। भाग्य 50% तक साथ देगा।
मकर:
यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। किसी पुरस्कार अथवा भेंट मिलने से हर्ष की अनुभूति होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज अनुकूल दिन है। लाभ मिल सकता है। भाग्य 85% तक साथ देगा।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी होगी। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें नहीं तो कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, सावधान रहने की जरूरत है। भाग्य 68% तक साथ देगा।
मीन:
ईश्वर की कृपा रहेगी, काम बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशल व शांत रहकर कार्य करने से अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्नति का मौका मिलेगा। भाग्य 77% तक साथ देगा।
? आपका दिन मंगलमय हो ?
ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936
_?Have A Nice Day _?