newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपको नई सोच और योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
Horoscope Today
आज का राशिफल 31 जुलाई शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में चल रहे हैं। इस राशि में गुरु भी है और केतु भी। ऐसे में यहां आज विचित्र संयोग बन रहा है। एक तरफ गुरु चंद्र के संयोग से गजकेसरी योग बना है तो दूसरी ओर चंद्र केतु के संयोग से ग्रहण योग। इन स्थितियों में जुलाई का अंतिम दिन आप सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए देखें।
वृषभ:
राशि से आठवें घर में बना ग्रहण योग आज चिंता में वृद्धि का कारक होगा। आपको बुद्धि और विवेक से चलना होगा नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाएंगे। गैर जरूरी खर्च की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। वायु विकार और अपच की शिकायत हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य 54 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन आपको नई सोच और योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। कार्यक्षेत्र में हो रहे बदलाव से आपके लिए कुछ अच्छा निकलकर आने वाला है। आपके लिए सलाह है कि आज अपनी छवि को चमकाने का प्रयास करें, इसका फायदा लंबे सयम तक प्राप्त कर पाएंगे। साझेदारी के काम में कोई नई डील हो सकती है। प्यार का कुछ अलग अंदाज लव लाइफ को रुचिकर बनाएगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आज राशि स्वामी चंद्रमा विचित्र स्थिति में फंसे हुए हैं। एक तरह केतु के कारण जहां ग्रहण योग का प्रभाव रहेगा वहीं गुरु चंद्रमा के संयोग से गजकेसरी योग का भी आपको फायदा मिलेगा। जोखिम वाले काम आज ना करें, महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आपको टाल देना चाहिए। घर में मेहमानों या मित्रों का आना हो सकता है। अतिथि सत्कार के लिए भी आपको तैयार रहना होगा। खर्च के साथ आय भी बना रहेगा इसलिए दिन मिलाजुला ही रहेगा। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में कई तरह के विचार आते-जाते रहेंगे। नौकरी और आजीविका से संबंधित मुद्दे आज आपको अशांत कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि जो भी काम करें उसमें आत्मसम्मान का पूरा ध्यान रखें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनसे सलाह है कि मजबूरी में कोई भी काम स्वीकार ना कर लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में प्यार और तकरार दोनों का आनंद आज ले सकेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर फोकस करना होगा। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन सुखकारक है, भाग्य आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ दिलाने में सहायक रहेगा। मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में आप सुधार ला सकते हैं। किसी मित्र या सहयोगी की सहायता से बिगड़े काम भी आज बना सकते हैं। सुख के साधनों का उपभोग करेंगे। कारोबार में लाभ की अच्छी स्थिति रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज के दिन का मंत्र है, ‘अपना हाथ जगन्नाथ’ इसलिए दूसरों के भरोसे ना बैठें। आज दूसरों से मदद की बहुत अपेक्षा ना रखें, जो भी काम करना है उसे खुद अपने हाथों पूरा करें। राशि से तीसरे स्थान में बना ग्रहण योग आपके आत्मबल और साहस को बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों से सहयोग मिलेगा। कुछ रुचिकर खान-पान का आयोजन कर सकते हैं। भाइयों से विवाद में ना उलझें। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज दिन के पहले भाग में आपको काफी एक्टिव रहना होगा और अपने सभी कार्यों को इस समय निबटाना होगा क्योंकि दोपहर के बाद इधर-उधर के मामलों में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन लाभप्रद रहेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। कुछ जरूरी खरीदारी भी होगी। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज आपकी राशि में ग्रहों का अनोख बना है, ऐसे में दिन उतार-चढाव और खट्टे-मीठे अनुभवों वाला रहेगा। अपनी परेशानियों के लिए आप किसी और को जिम्मेदार बताने की बजाय खुद उसका हल निकालने की कोशिश करें। आपके काम बनेंगे लिए कुछ अधिक संघर्ष करना होगा। जोखिम भरा काम आज बिल्कुल भी ना करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें। कारोबार और कार्यक्षेत्र में नई सोच और तकनीक का फायदा मिलेगा। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
सितारे कह रहे हैं कि आज किसी से पंगा लेने से बचें। अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। कुछ बनते काम आज अटक सकते हैं। किसी बात को लेकर आप बहुत सोच-विचार में रहेंगे जिससे नींद देर से आएगी। आर्थिक विषय भी आज चिंता का कारण हो सकते हैं। शिक्षा के मामले में आज अरुचि रहेगी। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन आपको संयम पूर्वक बिताना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद नहीं करें। शरीर में थकान और मानसिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन की कुछ जिम्मेदारियों को लेकर आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम का समय सामान्य रहेगा। मनोरंजन के पल भी परिवार के साथ गुजारेंगे। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज सितारे परेशानियों के बाद सफलता मिलने का संकेत दे रहे हैं। निराशा को हावी ना होने दें और जो लक्ष्य पाना चाहते हैं उसके लिए प्रयास करते रहें। आज कुछ लोगों की मेहनत और प्रयास का लाभ भी आपको शाम तक मिल सकता है। मार्केटिंग और सेल्स में वाणी और नए विचारों से आप लाभ उठा सकेंगे। अधिकारियों से भी आप सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Andheri’s Ganpati Mandal creates a ‘Poli Tickle Comedy’ live drama & questions the politician’s party-hopping trend

Newsmantra

आज आप हर काम सरलता से संपन्‍न कर पाएंगे

Newsmantra

Malang Box Office Day 7 Collection

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More