newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि मीन में होगा। बुध आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति से आपका दिन कैसा गुजरेगा। बात करते हैं सबसे पहले मेष राशि कीः-सप्ताह का पहला दिन हलचल भरा रहेगा। व्यस्त रहेंगे, काम का दबाव रहेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टालें। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज आप उत्साहित और उर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी एवं रोमांचक अनुभव होगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ परस्पर सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। किस्मत आपके साथ है, आत्मविश्वास के साथ काम करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
बौद्धि क्षमता एवं कार्यकुशलता के साथ काम करें, आज का दिन लाभप्रद रहेगा। धन का निवेश कर सकते हैं। पुराने अटके काम को लेकर दबाव में रह सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें, सहयोग मिलेगा। भाग्य 79 प्रतिशत साथ देगा।
सिंह:
दिन तनाव भरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से तनाव बढ़ेगा, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। भावुकता से नुकसान हो सकता है। भाग्य 48 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
आपकी चतुराई और हाजिर जवाबी लाभ दिलाएगी। शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी का प्रवाह बना रहेगा, कारोबार में लाभ बढ़ेगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है।
तुला:
आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। आपके विरोधी भी आपकी योग्यता और प्रयास की तारीफ करेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।
वृश्चिक:
बीते दिनों से चली आ रही मन की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के साधनों पर आपकी नजर रहेगी। कुछ नई योजना पर काम करने की सोच सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपको संयम पूर्वक बिताना चाहिए। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान से काम करें। किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें। आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। भाग्य 49 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:
ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद प्राप्त होगा। भाग्य 93 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभप्रद रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में अधिकारियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। भाग्य 95 प्रतिशत साथ देगा।
मीन:
स्वस्थ और सक्रिय रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आलस छोड़कर आपको काम पर ध्यान देना चाहिए, कार्य में प्रगति होगी। व्यय का योग है, अनावश्यक खर्च से बचें। भाग्य 71 प्रतिशत साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा

Newsmantra

Ahmed Tobasi brings his deeply personal tale of struggle, loss and resilience with And Here I Am at the 16th edition of Literature Live! The Mumbai LitFest

Newsmantra

Karnataka Tourism Shines at OTM Mumbai 2025,  Wins “Excellence Award – Group Participation”

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More