newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

Trump ने भारत की चुनावी व्यवस्था की तारीफ कर SAVE America Act पर बढ़ाया जोर

Trump SAVE America Act India Election System

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था और मतदाता पहचान प्रक्रिया का हवाला देते हुए कांग्रेस से Safeguard American Voter Eligibility (SAVE) America Act पारित करने की अपनी अपील दोहराई है। ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उस कथित बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका में मतदान के दौरान वैध फोटो पहचान पत्र की आवश्यकता को लेकर सवाल उठाया था।

ट्रंप ने भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 64.6 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया और एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के माध्यम से वोट डाला। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव में कुल 64.64 करोड़ वोट पड़े थे, जिनमें 42.82 लाख वोट डाक मतपत्रों के जरिए डाले गए। यह कुल पड़े वोटों का करीब 0.66 प्रतिशत था।

व्हाइट हाउस के अनुसार, प्रस्तावित SAVE America Act का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संघीय चुनावों में केवल अमेरिकी नागरिक ही मतदान करें। प्रस्तावित कानून में संघीय चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण के दौरान अमेरिकी नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण और मतदान के समय फोटो पहचान पत्र की आवश्यकता का प्रावधान है। इसमें मतदाता सूची की समीक्षा, गैर-नागरिकों के नाम हटाने तथा अनुपस्थित और डाक मतदान से संबंधित प्रावधान भी शामिल हैं।

SAVE America Act अभी कानून नहीं बना है। सीनेट में इसका संस्करण S.3752, 29 जनवरी 2026 को, जबकि प्रतिनिधि सभा में H.R.7296, 30 जनवरी 2026 को पेश किया गया था। D D News

Related posts

ग्वालियर में बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफट करने हैदराबाद से बुलाना पड़ा एनडीआरएफ का दल

Newsmantra

New Sanchar Saathi Mobile App brings telecom security tools directly to the fingertips of every citizen

Newsmantra

I&B Ministry Directs BARC To Withhold TRP Ratings For News Channels

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More