newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

राष्ट्रीय पोषण माह पर दिखी बच्चों की प्रतिभा और कलात्मकता

राष्ट्रीय पोषण माह पर दिखी बच्चों की प्रतिभा और कलात्मकता

पटना। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पूर्णिया जिले के बिजेंद्र पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों और रंगों के माध्यम से मानव जीवन में पोषण के विभिन्न आयामों और महत्व को प्रस्तुत किया। यह प्रतियोगिता छह सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्य जागरुकता कार्यक्रम से पूर्व प्रचार के लिए आयोजित की गई।

राष्ट्रीय पोषण माह पर दिखी बच्चों की प्रतिभा और कलात्मकता

इसमें विद्यालय के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’ था। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि भारत सरकार सितंबर माह को छठा राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मना रही है। इस अवसर पर पोषण जागरूकता के लिए देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्णिया जिले में विशेष पोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य जागरुकता कार्यक्रम छह सितंबर को स्कूल के परिसर में आयोजित किया जायेगा। इसके तहत पोषण जागरूकता रैली, परिचर्चा, पोषण प्रश्नोत्तरी, रंगोली तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व प्रचार के लिए चित्रकला सहित कई आयोजन हो रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य डॉ. कृष्णन सीसी के कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की कलात्मकता विकसित होती है तथा उनमें जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए अपने विद्यालय के चयन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

Related posts

आप इस ‘अमृत काल’ के ‘अमृत रक्षक’ हैं : प्रधानमंत्री

Newsmantra

Siachen Glacier Open For Tourists

Newsmantra

PM Modi Celebrates 30 Lakh Households Adopting Rooftop Solar

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More