newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CSR

“रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा कराए जाएंगे रोजगार उपलब्ध”

"रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा कराए जाएंगे रोजगार उपलब्ध"
गुरुग्राम: गुरुग्राम में निरन्तर चलने वाले प्रोजेक्टों पर कार्य करने का प्रण लेकर 40 अनुभवी, उत्कृष्ट एवं समर्पित लोगों के समूह का एक और रोटरी के नए क्लब का जन्म हुआ है, जिसका नाम “रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव सेंट्रल” रखा गया है इसके 23-24 के चार्टर्ड प्रधान सुभाष वर्मा ने बताया कि यह गुरुग्राम में रोटरी का बारहवां क्लब है। रोटरी क्लब ऑफ गुडगांव सेंट्रल की संपन्न हुई पहली मीटिंग में इसके चार्टर्ड प्रधान सुभाष वर्मा, चार्टर्ड सेक्रेटरी बी० डी० पाहुजा एवं प्रेजिडेंट इलेक्ट दिनेश अग्रवाल (24-25) ने अपने 23-24 के कार्यकाल में होने वाले सभी कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया जिसमें मुख्य रूप से अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं चेक डैम योजनाओं को फलीभूत करना है।
"रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा कराए जाएंगे रोजगार उपलब्ध"स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत एक साल के अंदर 300 बच्चों को अपने रोजगार के लिए व्यवहारिक/औद्योगिक ट्रेनिंग देकर सक्षम किया जाएगा। जिसके अंदर हॉस्पिटलों में, नर्सिंग होम में एवं पैथ लैब में सेवाएं देने वाले जीडीए एवं कॉल सेंटर के लिए सेवाएं देने के लिए कॉलिंग कोर्स भी कराए जाएंगे।
प्रेजिडेंट इलैक्ट दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इनके अतिरिक्त 18 साल से ऊपर के सभी बच्चों के लिए थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
स्लम एरिया में जाकर शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए उनके आसपास ही स्कूल खोलकर उन्हें शिक्षित करना भी शामिल है।
“रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव सेंट्रल” की जीओवी, चार्टर्ड डे एवं इंस्टालेशन सेरेमनी आगामी 13 सितंबर को होना निश्चित हुआ है।  जिसमें क्लब द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों का पूरा-पूरा ब्यौरा दिया जाएगा। इसमें जुड़े सभी नए सदस्यों को गवर्नर द्वारा रोटरी की पिन लगाकर स्वागत किया जाएगा।

Related posts

Ambuja Foundation and Narotam Sekhsaria Foundation launch Security Guard Skill Academy in Chirawa, Rajasthan

Newsmantra

Vivekanand Education Society’s HABIT Foundation Fosters Entrepreneurial Spirit with HABITia ’25

Newsmantra

Cosmo Foundation Champions Youth Skills for a Brighter, AI-Ready Tomorrow

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More