नई दिल्ली. एसजेवीएन को वर्ष 2025-26 में राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए विद्युत मंत्रालय की राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में आयोजित हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में यह पुरस्कार एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता को प्रदान किया।
