नई दिल्ली. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) को वर्ष 2024-25 और 2025-26 में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन तथा हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के सफल आयोजन के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पीएफसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक परमिंदर चोपड़ा को प्रदान किए गए।
