newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ रहेगा

मेष:
12 फरवरी बुधवार को चंद्रमा का गोचर बुध की राशि कन्या में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह संचार मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए तो काफी शुभ फलदायी हो रहा है लेकिन अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें…. आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, योजना बनाकर काम करें नहीं तो सफलता से पीछे रह सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उलझनों का सामना करना होगा। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
अति उत्साह और क्रोध से बचना होगा नहीं तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सुनी-सुनाई बातों की बजाय खुद पर भरोसा कीजिए। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। शानदार पल साथ बिता सकते हैं। शौक मौज पर धन खर्च होगा। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। ज्ञान और योग्यता का लाभ मिलेगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
इन ग्रह योगों ने दिखाया कमाल, यूं ही नहीं जीते केजरीवाल
मिथुन:
राशि से चौथे घर में संचार कर रहा चंद्रमा आपके लिए शुभ स्थिति बना रहा है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में आपका पक्ष मजबूत होगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार में धन का लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए भी दिन उत्तम है। सलाह है कि आज किसी को उधार ना दें। परिवार के सदस्यों के बीज आपसी तालमेल बना रहेगा। भाग्य 80 पतिशत तक साथ देगा।
चाणक्य नीतिः इन 4 को कभी अपने साथ नहीं रखना चाहिए, कर देते हैं बर्बाद।
सिंह:
सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे। उच्चाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पुरानी चली आ रही समस्याओं का आज अंत हो सकता है। धर्म-कर्म में आपका रुझान रहेगा। बजट संतुलित रख पाएंगे, गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए। जल्दबाजी और उतावलेपन में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, नहीं तो नुकसान होगा। बनते काम में भी बाधा आ सकती है। यात्रा बहुत फलदायी नहीं होगी। कारोबार में लाभ का अच्छा योग है। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, उन्नति का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। शेयर और दूसरे क्षेत्रों में निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा लेकिन काम में सफलता से थकान हावी नहीं होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सुख के साधन बढ़ेंगे। धन संपत्ति के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कई नई डील भी आज हो सकती है। नौकरी के प्रयास कर रहे हैं तो खुशी की खबर मिलेगी। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज दिन की शुरुआत ईश्वर के ध्यान से करें दिन मंगलमय बीतेगा। सितारे अनुकूल चल रहे हैं। शिक्षा और साहित्य में आपकी रुचि रहेगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। सेल्स मार्केटिंग वाले अच्छी डील प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज अपनी आंख और कान खोलकर रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सफर के दौरान सजग रहें, वाहन सावधानी से चलाएं। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। पिता और अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी-व्यवसाय के मामले में दिन सामान्य रहेगा। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज आपको सगे-संबंधियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो जरूर करें दिन अनुकूल है। खर्च पर नियंत्रण और मन को संतुलित रखें नहीं को गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। शेयर में समझदारी से निवेश करें तो लाभ प्राप्त करेंगे भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज का दिन बीते दिनों के मुकाबले अनुकूल रहना चाहिए। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नति दायक दिन है, अवसर का लाभ उठाएं, अटके हुए काम पूरा कर लें। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा। खरीदारी में अच्छी डील मिल सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Shriram Bharatiya Kala Kendra presents the ‘Sumitra Charat Ram Award’ for Lifetime Achievement 2023 to Padmashri Mrs. Shobha Deepak Singh

Newsmantra

आज आपका दिन विशेष लाभदायी है

Newsmantra

Go Spiritual Unveils Plans for the Launch of Go Spiritual News Magazine App 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More