newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आप जिस चीज के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी

❀ ❀ ❀ ❀ ❀ ❀ ❀ ❀ ❀ ❀ ❀
🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 13 अगस्त दिन गुरुवार चंद्रमा दिन रात शुक्र की राशि वृषभ में संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कुछ राशियों के भाग्य में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तो कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। चंद्रमा का यह संचार आज आपको कैसे प्रभावित कर रहा है देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे:- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कई जिम्मेदारियां आएंगी, जिनको आप अच्छी तरह से पूरा करेंगे। ऑफिस हो या घर हर कार्य सही से करेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको सम्मान दिलाएगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृषभ:
आज आप जिस चीज के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे लेकिन आप सभी पर भारी रहेंगे। ऑफिस का काम जल्दी खत्म करके शाम का वक्त अपने परिवार के साथ व्यतीत करें। अगर आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सामान्य भरा रहेगा। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्या से आपके मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंध में सुधार होगा और पार्टनर का सहयोग भी मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कर्क:
आज आपके अंदर नए कार्य करने की दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप जो निर्णय लेंगे, उसमें आपको लाभ होगा। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी और नए रिश्ते आना शुरू हो जाएंगे। परेशान लोगों की मदद करने के लिए आज आप आगे बढ़ेंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई जानकार व्यक्ति की तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
सिंह:
आज आपका भाग्य साथ देगा। आपके विरोधियों का षड़यंत्र असफल हो जाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगा, हालांकि खरीदारी से व्यय भी होगा। रिश्तेदारी में बहुत दिनों से चली आ रही कटुता बातचीत से खत्म हो जाएगी और नए रिश्तों की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से सहयोग के साथ-साथ लाभ भी होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कन्या:
दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आर्थिक लाभ होगा लेकिन व्यय पर भी ध्यान रखें। घर से बाहर निकलते समय पूरी सुरक्षा के साथ निकलें। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही साथ काम करने वालों का सहयोग भी बढ़ेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। भाग्य 76 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
तुला:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक रहेगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए खर्चे कम कर दें। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और कार्यक्षेत्र से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृश्चिक:
बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप कॉन्ट्रैक्ट करेंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आप वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बातें रखें, जिससे आपकी परेशानी कम हो। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
धनु:
आज धन धान्य में वृद्धि होगी और मित्रों से भी लाभ होगा। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा और किसी भी तरह के वायरस से दूरी बनाकर रखनी होगी। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखेंगे तो कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भाग्य 81 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मकर:
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे और धार्मिक लोगों के मिलने से मन प्रसन्नता भी होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या का आज अंत हो जाएगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और माता-पिता से आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। व्यापार में कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत की सराहना होगी, साथ ही प्रमोशन का मार्ग भी खुलेगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहे हैं। किसी महिला के आशीर्वाद से उन्नति के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। लोगों की मदद करेंगे तो मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं से चल रहा विवाद आज सुलझ जाएगा। साथ ही घर में किसी अतिथि का आगमन होगा। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मीन:
आमदनी के नए स्रोत सामने आएंगे और भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में आज लाभ होगा और परिवार के लोगों की जरूरतों को भी पूरा करेंगे। निवेश से लाभ होगा, हालांकि आपको अतिआत्मविश्वास से बचना होगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Shahid Kapoor: No one picked on Sanju like Kabir Singh when the guy reveals about the 300 girls he slept with

Newsmantra

SAI International School Promotes Eco-Friendly Durga Puja for a Sustainable Celebration

Newsmantra

A spectacular Season 2 Launch of The Meghalaya Grassroots Music Project on October 4th

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More