newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

रुका हुआ धन आपको अवश्‍य प्राप्त होगा

मेष:
चंद्रमा का संचार आज दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है। इससे कुछ राशियों के लिए दिन के पहले भाग में शुभ योग बनेंगे तो कुछ राशियों को रात्रि में लाभ हो सकता है। देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि…आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ हो सके तो न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। भाग्य 50% साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज का समय शुभ है। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य 78% साथ देगा।
सिंह:
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। विदेश जाने के प्रयासरत लोगों के प्रयास सफल होंगे। भाग्य 88% साथ देगा।
कन्या:
सुख शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे, कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। भाग्य 82% साथ देगा।
तुला:
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लेंगे। मित्रों के साथ रिश्‍ते और मजबूत होंगे। धन निवेश लाभदायक रहेगा। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। परिवार के साथ, रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाग्य 78% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी, मन को सबल रखें, परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। भाग्य 50% साथ देगा।
धनु:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। भाग्य 82% साथ देगा।
मकर:
आज रुका हुआ धन आपको अवश्‍य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्‍वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आज अपने अधूरे और अटके कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव होगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है, आगे बढ़ें। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। भाग्य 78% साथ देगा।
मीन:
आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। भाग्य 54% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Viju Khote death: Bollywood paying tributes

Newsmantra

Shah Rukh Khan to Return on the Big Screen

Newsmantra

आज आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More