newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Culture Horoscope

कार्य-व्यवहार में लाभ होगा

मेष:
जनवरी, महीने के अंतिम दिन बुध कुंभ राशि में आकर शुक्र से मिले हैं। इससे शुक्र बुध का संयोग बना है और मकर राशि में चल रहा त्रिग्रही योग समाप्त हुआ है, जानें राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव मेष राशि वालों का खर्च बढ़ेगा, कामकाज निपटाने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखकर कार्य व्‍यवहार करें। वाद-विवाद में पड़ने से बचें। मन में नकारात्‍मक विचारों को हावी न होने दें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज की किस्‍मत में धन लाभ के योग हैं। कार्यों में सफलता का योग बन रहा है। नौकरी व्यवसाय के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। दोस्तों द्वारा मदद मिलेगी, इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। दांपत्‍य जीवन में मधुरता का अहसास होगा और आपको संतान से भी लाभ होगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आय के नए रास्ते खुलेंगे। शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में लोगों के द्वारा मदद मिलेगी। शीघ्र निर्णय लेने से बचें। आपके द्वारा आज किए जाने वाले कार्यों का आपको भविष्‍य में लाभ होगा। मेहनत के साथ धैर्य से काम करते रहें, फल आपके सामने जल्‍द ही आ जाएगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
कार्यस्थल पर परिस्थितियां अच्छी रहेगी, बेचैनी से राहत मिलेगी, धन प्राप्ति अथवा उपहार प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। मन की बातें, अपने इरादे और योजनाएं किसी से न बताएं। किसी पर भरोसा करने से बचें। अन्‍यथा नुकसान आपको ही होगा। अपने मन की बात सुनकर भविष्‍य के बारे में फैसले लें। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
कुछ मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा कष्ट अथवा किसी वस्तु के खो जाने से मन अशांत हो सकता है। कोई नया कार्य प्रारंभ न करें, प्रत्येक कदम सावधानी से बढ़ाएं। वाहन संभलकर चलाएं। पत्‍नी के साथ बात करने में हर पहलुओं का ख्‍याल रखें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
कार्य-व्यवहार में लाभ होगा। व्यापार में फायदे का योग है। आय के नए साधन बनेंगे। अजनबी व्यक्ति द्वारा सहयोग मिलेगा। उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी और प्रसन्न मन रहेगा। आज लंबे समय से रुके हुए आपके काम रफ्तार पकड़ सकते हैं। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन को काबू में रखें। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
तुला:
संघर्ष के बाद सफलता कदम चूमेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। अपनों में विश्‍वास बनाकर रखें और परिवार के सभी सदस्‍यों से सौहार्द रखें। वाणी की सौम्‍यता आपको कई प्रकार के लाभ दिलवा सकती है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
क्रोध एवं चिंताएं बढ़ेंगी। अपयश का भय रहेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रयास करते रहें, विलंब से सफलता मिलेगी। किसी की बातों से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। हो सके तो किसी के साथ विवाद में पड़ने से बचें, इसमें फायदा आपका ही होगा। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
धनु:
प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। व्‍यापारियों और नौकरीपेशा को उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज के लेन-देन से बचें। सोचसमझ कर ही मित्रता करें। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपके खिलाफ षडयंत्र रचे जाने की आशंका है। अपने परायों जैसा व्‍यवहार कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर चिढ़ पैदा हो सकती है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
मकर:
रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सोचा हुआ कोई काम पूरा होने से मन में हर्ष होगा। अपनी खुशी भी आप दूसरों के साथ साझा करेंगे। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज माहौल चारों ओर से आपके लिए अनुकूल रहेगा। इच्छा पूर्ण होगी। साहस मनोबल एवं प्रयास से कार्यों में सफलता का योग है। शेयर-सट्टे से दूरी बनाए रखें। नुकसान हो सकता है। धन के लेनदेन को भी जांच परखने के बाद ही करें तो आपके लिए हितकर रहेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आपको परेशानी से छुटकारा मिलेगा। भाई बंधु सहायता करेंगे। आर्थिक प्रगति एवं व्यापारिक सफलता एवं नौकरी में अनुकूलता प्राप्त होगी। नए अवसरों से मन प्रसन्न रहेगा। किसी योजना पर आज से काम करना शुरू कर सकते हैं, लाभ होने की पूरी संभावना है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज आपको लाभ जरूर होगा

Newsmantra

Nusrat Jahan hosted a grand reception

Newsmantra

आज का दिन फलदायी होगा

Newsmantra