newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा

मेष:
आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में हो रहा है। अपनी राशि से 8 वें घर में संचार कर रहा चंद्रमा महीने के पहले मंगलवार को कई राशियों के लिए मंगलकारी बना रहा है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा जानें…आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार होगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग है। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपका व्यस्तता पूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन कार्य में अधिक समय बीतेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य का साथ मिलेगा सभी कार्य बनते जाएंगे। योजना बनाकर और सक्रिय होकर काम करें। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च भी होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
कर्क:
आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 60% साथ देगा।
सिंह:
आज आपको आपके जीवनसाथी, प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक सम्बन्ध स्थापित होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारम्भ करना शुभ रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
कन्या:
आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक स्थल और अपने इष्ट देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
तुला:
आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए दंपति संतान से सुख मिलेग। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। भाग्य 78% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोई मददगार मिल सकता है। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
धनु:
आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टालें। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। भाग्य 70% साथ देगा।
मकर:
अचानक धन लाभ के योग है। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
कुंभ:
आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
मीन:
आज धन के अपव्यय का योग है। किसी को उधार न दें, यात्रा करने से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज का दिन मिश्रित फलकारक है

Newsmantra

आज दिन शुभ है और उन्नति के मार्ग में कई रास्‍ते खुलेंगे

Newsmantra

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More