newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

और कितना नीचे गिरोगे

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले से शुरु हुयी बहस अब इतनी नीचे गिर गयी है कि सोशल मीडिया पर तमाम लोग निचले स्तर के शब्द तक इस्तेमाल करने लगे है और मीम के नाम पर छिछली बातें होने लगी है. वरिष्ठ अदाकारा जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के बचाव में खडे होते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन से कहा कि वो बालीवुड पर हमला न करे जिस थाली में खाते है उसी में छेद ना करें .उनके इस बयान के बाद तो जैसे बच्चन परिवार पर सोशल मीडिया पर कहर ही टूट पडा है. बच्चन परिवार के सभी सदस्यो को एक एक करके निशाना बनाया जा रहा है और भाषा का स्तर ऐसा कि लिखना भी मुश्किल . सवाल यही कि सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर शुरु हुयी राजनीतीक लड़ाई में मीडिया और सोशल मीडिया और कितना नीचे गिरेगा.

बॉलीवुड ड्रग रैकेट को खत्म करने की रवि किशन की मांग पर जया बच्चन ने मंगलवार को संसद में कहा कि ‘जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।’ इसपर सबसे तीखा हमला कंगना रनौत ने बोला है। कंगना ने ट्वीट कर पूछा कि आखिर जया बच्चन और उनकी इंडस्ट्री ने कौन सी थाली दी है?

कंगना रनौत ने इसके पहले भी जया बच्चन पर तंज कसते हुए कहा कि जया जी क्या आप तब भी यही कहती अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा जाता, नशा कराया जाता या उसके साथ छेड़छाड़ की जाती। क्या आप तब भी यही बात कहती अगर अभिषेक लगातार परेशान किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटका हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी करुणा दिखाइए।

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने इस बयान के साथ एक तरह से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार का बचाव किया है। इससे सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

बॉलीवुड में दो गुट बंट गया है। एक जो जया बच्चन के बयानों का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष विरोध। ऐसे में महानायक अमिताभ बच्चन की चुप्पी लोगों को खल रही है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब अपनी पत्नी जया बच्चन के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रोल हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट से फोटे शेयर की, जिसपर यूजर ने कमेंट की लाइन लगा दी। ज्यादातर यूजर ने बिग बी से जया बच्चन के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी है।

Related posts

Universal Music India Enters Strategic Partnership with Maddock Films And Its New Music Label ‘Mad For Mussic’ 

Newsmantra

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है

Newsmantra

मिथुन: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी दैनिक ?राशीफल 11 जुलाई

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More