newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है

दैनिक 🌸राशीफल 
मेष:
सितंबर महीने के अंतिम दिन चंद्रमा और बुध का संयोग हुआ है। तुला राशि में हो रहे इस संयोग का लाभ मिथुन के अलावा तुला राशि वालों को भी मिलेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानें।
कोई नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। कुछ नए संपर्क भी आज बनने वाले हैं। पुण्य काम आपके हाथों होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय बीतेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
ग्रह-नक्षत्र आपको आरंभिक संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उन्नतिकारक दिन है, परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। आय-सम्पत्ति में वृदधि के लिए शुभ दिन है। भाग्य 88 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:
बुद्धि और चतुराई का लाभ आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। भक्ति भाव से मन ओत-प्रोत रहेगा। भाग्य 93 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क:
आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी कारण से मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें। कुमारी कन्या की पूजा करना शुभ रहेगा। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से अटका काम आज पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुछ खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आपकी राशि में ग्रहों का अच्छा संयोग बना है। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज खर्च की अधिकता रहेगी। मन को संयमित रखें नहीं तो कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय बुद्धि और विवेक से काम लें। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर या तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। काम-काम में रुचि रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मिलकर आनंदित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है। घर में सुख के साधन बढेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी रुचि का काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। दिन का आरंभ आध्यात्मिक चिंतन से हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। कुल मिलाकर दिन मंगलकारी रहेगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज आपको किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। यात्रा की योजना हो सके तो आज टाल दें और वाहन सावधानी से चलाएं। मां दुर्गा की पूजा करें और कवच का पाठ करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

Dabangg 3 New Song ‘Munna Badnaam Hua’

Newsmantra

CELEBRITIE’S ON JNU ATTACK

Newsmantra

आज आपके पास पैसा अएगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More