newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

डीबीटी के माध्यम से 8.5 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई किसान सम्मान निधि की राशि

डीबीटी के माध्यम से 8.5 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई किसान सम्मान निधि की राशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर से किसानों को बड़ी सौगात दी। 8.5 करोड़ किसानों के लिए किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके माध्यम से प्रति किसान दो हजार की राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके खाते में भेजी गई है। कुल 17 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किये गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के सीकर में एक सरकारी कार्यक्रम में किसानों के लिए यह 14वीं किस्त जारी की। डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में यह राशि ट्रासफर की गई है। देश के 8.5 करोड़ किसानों को प्रति किसान दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी गई है। किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के रूप में कुल 17 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में भेजी गई है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सीकर के लोगों को भी कई सौगात दिये। एक ओर जहां उन्होंने राजस्थान में सात मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया तो वहीं दूसरी ओर 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों को भी जनता को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि आज की किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को जोड़ दें तो अब तक 2.60 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपये किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजे गए हैं। किसान समृद्धि केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने कहा कि इसके माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं, सरकार की हर योजना की सूचना भी इसके माध्यम से किसानों को मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। राजस्थान के कार्यक्रम मे बाद पीएम मोदी गुजरात के लिए रवाना हो गए।

Related posts

Our green hydrogen will be of lowest cost in the world

Newsmantra

Airbus and Gati Shakti Vishwavidyalaya Collaborate to Launch Aerospace Centre of Excellence

Newsmantra

On the occasion of World Environment Day2023 and culmination of fortnight long LiFE campaign, a mega plantation drive led by CMD, NALCO was organised. Prizes for Environment Quiz and LiFE volunteer certificates were handed over. LiFE pledge was administered to the NALCO collective.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More