newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press ReleaseGovt. Mantra

हंसते रहो-हंसाते रहो, गंदगी को दूर भगाते रहो : शंभू शिखर

हंसते रहो-हंसाते रहो, गंदगी को दूर भगाते रहो : शंभू शिखर

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से मिशन-50 के अंकिता निकेतन कैंपस में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें देश के प्रसिद्ध हास्यकवि शंभू शिखर, प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, मोटिवेशनल स्पीकर और कवयित्री डॉ. तिष्या श्री, युवा अधिकारी निशिकांत तिवारी, संस्थान के निदेशक अजीत कुमार और समाजसेवी आयुष कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

हास्य कवि शंभू शिखर ने कहा कि जीवन में हंसते रहो-हंसाते रहो, गंदगी को दूर भगाते रहो। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों से हम गंदगी को दूर भगा सकते हैं। अपने-अपने घर की स्वच्छता के लिए हम जो करते हैं वही शहर की स्वच्छता के लिए भी करना है। जो भी कूड़ा-कचरा निकले, उसे कचरे की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग संग्रहित कर लें। पटना नगर निगम की गाड़ी हर घर तक पहुंचती है। घर का गीला और सूखा कचरा उस गाड़ी को सौंप दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें किसी दूसरे शहर से सीखने या स्पर्धा करने की आवश्यकता नहीं है। अपने शहर के लिए हमें अपना मापदंड विकसित करना होगा। अपने पटना शहर को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित होना होगा। कवि शंभू शिखर ने संकल्प लिया कि जब भी पटना में रहेंगे तो पटना की सड़कों पर प्लास्टिक के रैपर या कोई दूसरा चीज नहीं फेकेंगे। लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवनीत ने गीतों के माध्यम से युवाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नवगीतिका लोक रसधार की टीम ने स्वच्छता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जिसमें सही उत्तर देकर रजनीश कुमार, अनुप्रिया, शालिनी, शिवानी, विवेक, अजय, संतोष आदि ने पुरस्कार प्राप्त किये।

Related posts

CHOSEN by Dermatology Launches Peptide Therapy Gel For Intense Skin Repair and Rejuvenation

Best Agrolife Ltd India’s Leading Agrochemical Company Appoints Sanjeev Kharbanda as CFO

PM Modi Announces Fast-Track Courts For Paper Leak Cases, Warns Offenders Of Strict Action

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More