newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज संचार साथी पोर्टल का शुभारंभ किया

रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज संचार साथी पोर्टल का शुभारंभ किया।

श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आज तीन सुधार किए जा रहे हैं:

  • सीईआईआर(सेंट्रलाइज्ड इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर) – चोरी/खोए मोबाइल ब्लॉक करने के लिए।
  • अपने मोबाइल कनेक्शन को जानें – अपने नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शन को जानने के लिए।
  • एएसटीआर (टेलीकॉम सिम ग्राहक सत्यापन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेशियल रिकग्निशन पावर्ड सॉल्यूशन) धोखाधड़ी करने वाले सब्सक्राइबर्स की पहचान करने के लिए।

श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर पहचान की चोरी, जाली केवाईसी, बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे विभिन्न धोखे भी हो सकते हैं। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए इस पोर्टल को विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता सुरक्षा ड्राफ्ट टेलीकॉम बिल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।

संचार साथी पोर्टल का उपयोग करके, अब तक धोखाधडी करने वाले 40 लाख से अधिक कनेक्शन की पहचान की गई है और 36 लाख से अधिक ऐसे जुड़ावों को अब तक बंद कर दिया गया है।

श्री अश्विनी वैष्णव ने उपयोगकर्ताओं से पोर्टल पर जाकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। पोर्टल का लिंक है – https://sancharsaathi.gov.in

 

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1924628&fbclid=IwAR29s84fs9w2dgekfKfhbT75TmSGYnA_4mgYBfNa70zv3RFTHjPVn-CdXK0

Related posts

Supreme Court Strikes Down Law On Maternity Leave For Adoptive Mothers

Newsmantra

Airfares have fallen up to 60% in the last few days, says aviation minister Jyotiraditya Scindia; .

Newsmantra

Trump suspends H-1B visa

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More