newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU MantraSports

एनटीपीसी बोंगाईगांव ने खेल, फिटनेस और जनभागीदारी के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

एनटीपीसी बोंगाईगांव राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

कोकराझार: एनटीपीसी बोंगाईगांव ने विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पूरे उत्साह के साथ मनाया। इसमें कर्मचारियों, उनके परिजनों, टाउनशिप निवासियों और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

एनटीपीसी बोंगाईगांव स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित इस समारोह में एथलेटिक्स मीट, साइकिल रेस और तैराकी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। एनटीपीसी बोंगाईगांव के महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री अनुराग गुप्ता और बर्दवी शिकला लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कस्तूरी मैत्रा ने खेल आइकन को श्रद्धांजलि दी।

एनटीपीसी बोंगाईगांव राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

श्री अनुराग गुप्ता ने खेल और फिटनेस को रोजमर्रा के जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष श्री बोन्थु बालाजी, महासचिव श्री सौविक सेन और उप महाप्रबंधक (एचआर) सुश्री देबलीना दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य आकर्षण में स्थानीय युवाओं और कोकराझार जिला खेल संघ के सहयोग से एनटीपीसी की सीएसआर पहल के तहत समर्थित टीम “पावर वॉरियर्स” के बीच आयोजित एक फुटबॉल मैच रहा, जिसने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान किया।

Related posts

Shri Anandji Prasad has taken over as Director (Technical) of Western Coalfields Limited.

Newsmantra

NTPC Emerges as Champion in AIMA’s Corporate Management Olympiad

Newsmantra

PFC Group reported an increase of 26% in PAT of Rs. 18,905 crores Achieves impressive double-digit loan growth of 16%;

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More