newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज भाग्य आपका साथ देगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
चंद्रमा का संचार मकर राशि में हो रहा है। वहीं आज महानवमी का शुभ अवसर भी है। मां दुर्गा की उपासना करते हुए किन राशियों का दिन आज बीतने वाला है शुभ, देखें सबसे पहले मेष राशि…आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मगर ध्‍यान रखें कि वाहन धीमी गति से चलाएं। दोस्‍तों के साथ बेहतरीन वक्‍त बिताएंगे। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज भाग्य आपका साथ देगा, बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। किसी ऐसे काम में अभी हाथ डालने का समय नहीं है, जिसमें थोड़ा रिस्‍क हो। संयम से काम लें। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कोई नई डील करने अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें। वरना कोई चीज गुम हो सकती है। निवेश करने या फिर भूमि-संपत्ति के मामलों में अभी कोई फैसला न लें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको विशेष तौर पर सहयोग देंगे। निवेश करने के लिए समय अच्‍छा है। भविष्‍य में लाभ होगा। आर्थिक व्‍यय पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको पैसों की कमी नहीं होगी। भाग्‍य आज 65 फीसदी आपके साथ है।
सिंह:
आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा। कोई मित्र भी आपको उपहार दे सकता है। शाम के वक्‍त आज स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति हो सकती है। घूमने-फिरने जा सकते हैं। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन आपका साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और कहीं बाहर घूमने का भी प्‍लान बन सकता है। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।
तुला:
सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। अपने काम में मन लगाएं। दूसरों पर विश्‍वास करने से पहले सोचसमझ लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी आपके साथ है।
वृश्चिक:
पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कहा-सुनी हो सकती है। फिर थोड़ी ही देर में सब कुछ सामान्‍य भी हो जाएगा। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।
धनु:
शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय करेगा आपको मालामाल वहीं एक गलत निर्णय आपको करा सकता है नुकसान। विद्यार्थियों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
मकर:
बीते दिनों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे, अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया, नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। मां भगवती को प्रणाम करके घर से निकलें। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
अनावश्यक खर्च आपको मानसिक रूप से तनाव दे सकता है। मानसिक तनाव, आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, अतः आप किसी पर भरोसा न करें, केवल स्वयं पर भरोसा न करें। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे, मनचाही मुराद पूरी होगी। आप आज के राजा हैं। सब कुछ अच्‍छा होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमकर आ सकते हैं। इससे आपकी जुड़ाव बढ़ेगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Bappa’s Blessings with Ram’s Victory Saga in Mumbai. Ram ki Kahani, Valmiki ki zubani

Newsmantra

Mission Mangal box office collection Day 7: 121.39 crore approximately

Newsmantra

Bergner India Brings the Kitchen to the Runway with Arpita Mehta at India Couture Week 2026

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More