newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

कार्यों में आने वाली बाधओं दूर होंगी

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का प्रवेश अपनी राशि कर्क में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा के संचार से कर्क राशि में चार ग्रहों का संयोग बनेगा जो कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को हानि देगा। देखिए आपके हिस्से में क्या आ रहा हैः-मेष राशि वाले आज घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूरे होने के प्रबल आसार हैं। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
मिथुन:
अचानक धन लाभ हो सकता है। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारम्भ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
कर्क:
सोचा हुआ कार्य आज पूरा होगा। यात्रा से लाभ होगा। आज जो भी कार्य करेंगे, आपको सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 82% साथ देगा।
सिंह:
आज किसी को उधार न दें। धन व्यय के योग बन रहे हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव हो सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। भाग्य 50% साथ देगा।
कन्या:
कार्यों में आने वाली बाधओं दूर होंगी। आज शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
आज कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल और अपने इष्ट देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
धनु:
आज यात्रा में सावधानी बरतें, चोट-चपेट और वाद-विवाद की आशंका बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाऐं। व्यर्थ तनाव से दूर रहें। खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 54% साथ देगा।
मकर:
जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग है। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
कुंभ:
क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज धन लाभ होगा। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 82% साथ देगा।
मीन:
अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख और यात्रा में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Shah Rukh Khan to Return on the Big Screen

Newsmantra

मेष राशि के जातक आज अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

Newsmantra

Taapsee Pannu reacts to comparisons with Kangana Ranaut

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More