newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में रहेगा। शनि के घर में चंद्रमा का संचार मिथुन राशि वालों के पक्ष में नहीं है। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी और विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत मिल रहे हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। भाग्य 80% साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ पूर्व निर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की आशंकाएं बन रही हैं। आज अचनाक धन लाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा। धनप्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाग्य 72% साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता में कमी रहेगी। भाग्य 60% साथ देगा।
सिंह:
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:
सुख व शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। व्यवसाय में लाभ होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। आज शुरू किया गया काम सफल होगा। कार्य सिद्धि प्राप्त होगी। भाग्य 70% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित हो सकती है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। साहित्य-कला के प्रति आपकी रुचि रहेगी। भाग्य 65% साथ देगा।
धनु:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
मकर:
आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी लाभकारी दिन है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 77% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव होगा। धन लाभ और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। मन में उत्साह का संचार होगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। भाग्य 72% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीत सकता है। किसी का भला करने पर, आप पर ही विपत्ति आ सकती है। पैसों का लेन-देन न करें। यात्रा हो सके तो टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Indo-Korean Music Synergy: KOLAB’s Groundbreaking Collaboration for 2024 

Newsmantra

Sri Lanka’s Startup Festival ‘Disrupt Asia 2025’ Builds Strong Bridges with India

Newsmantra

Sawan Somwar 2023: इस बार सावन में होंगे 8 सोमवार, बना है अत्यंत ही दुर्लभ संयोग

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More