newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी. राशिफल 8 जुलाई

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का प्रवेश बुध की राशि कन्या में हुआ है जबकि बुध की चाल बदल गई है। ग्रहों की स्थिति में हुए बदलाव का कई राशियों को फायदा मिलने वाला है। देखिए आपके लिए कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन…
मेष राशि वालों के लिए आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थयात्रा कर सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।
मिथुन:
क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। जाप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे। भाग्य 60% साथ देगा।
कर्क:
आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से लाभ होगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 62% साथ देगा।
सिंह:
परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग है। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा। भाग्य 72% साथ देगा।
कन्या:
आज धन का आवागमन बना रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। संतान और स्वास्थ्य के बारे में थोड़ी परेशान हो सकती हैं। पेट में तकलीफ हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।
तुला:
खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है। सोच-समझकर कार्य करें। अनावश्यक खर्च से बचें। क्रोध पर संयम रखें, संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। भाग्य 60% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज बेहद शुभ दिन है, आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का योग हैं। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। भाग्य 90% साथ देगा।
धनु:
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। भाग्य 72% साथ देगा।
मकर:
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों और सम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिल सकता है। शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
कुंभ:
अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना आज हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। भाग्य 60% साथ देगा।
मीन:
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों पर जाना होगा। आकस्मिक लाभ होगा। भाग्य 70% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

IFFI completes 50 golden years since it started in 1952

Newsmantra

Delhi Literature Festival 2025 Showcases the Capital as India’s Cultural and Literary Powerhouse

Newsmantra

Prime Video’s Panchayat Season 4 Achieves Record-Breaking Success

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More