newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

प्रधानमंत्री की रेवाड़ी रैली को एतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, एक लाख से अधिक लोग पहुंचने की उम्मीद

प्रधानमंत्री की रेवाड़ी रैली को एतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, एक लाख से अधिक लोग पहुंचने की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पहुंचने के लिए क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह: नायब सैनी

2024 की यह रैली 2013 की रैली से भी अधिक सफल होगी:  नायब सैनी

गुरुग्राम, 11 फरवरी। रेवाड़ी में 16 फरवरी को एम्स की आधारशिला रखने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को एतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। प्रधानमंत्री की रैली में चार जिलों गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ से ही एक लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है।

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर रविवार को गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में एक बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी विशेष रूप से इस बैठक में पहुंचे और उन्होंने चारों जिले के उपस्थित पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा को एम्स का एक और तोहफा देने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के इस रेवाड़ी दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह रैली अभूतपूर्व एवं एतिहासिक होगी।

इस बैठक में संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री राव नरवीर सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी आदि सहित चारों जिलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। सभी ने उपस्थित पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह से इस रैली को एतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि देश और दुनिया के सबसे बड़े नेता मोदी जी हमारे बीच आ रहे हैं, ये हम सबके लिए गौरवशाली बात है। उन्होंने कहा कि चार जिलों की 14 विधानसभा से एक लाख से अधिक लोग रैली पहुंचेंगे, जबकि प्रदेश की अन्य विधानसभाओं में एलईडी लगाकर इस रैली को देखेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों में इतना उत्साह है कि आने वाले चुनाव में जनता फिर से हरियाणा की दसों लोकसभा सीटें जिताकर नरेन्द्र मोदी जी को देगी। हरियाणा में  युवाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी है। इसलिए देश और प्रदेश में फिर से डबल इंजन सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी 2024 की यह रेवाड़ी रैली 2013 की रेवाड़ी रैली से अधिक सफल होगी।

संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने सबसे आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ताओं की इस रैली की सफलता में सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चारों जिलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

Related posts

PM APPEAL USE YOUR MASK ALWAYS

Newsmantra

Manmohan Singh criticised the government for the economic slowdown.

Newsmantra

JNU STUDENT MARCH TOWARDS PARLIAMENT BUT STOPPED

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More