newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा

दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 33 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग है। यात्रा मंगलमय रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। मंदिर या किसी धर्मि स्थल की यात्रा कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंद का अनुभव करेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन संयम पूर्वक बिताना होगा। आज शत्रुओं द्वारा रचे षड़यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभाल कर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी हो सकती है। भाग्य 50%साथ देगा।
कर्क:
पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। भाग्य 70%साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रूका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा। चाहें कोई मित्र आपको उपहार ही दे। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उच्च पदाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 72%साथ देगा।
कन्या:
प्रिय व्यक्ति से होगी मुलाकात। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन देंगे साथ। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त होगा। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
आज सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं, कोशिश करें की व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। नकारात्मक विचारों से बचें। विदेश में स्थित संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। भाग्य 50% साथ देगा।
वृश्चिक:
पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे। उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। भाग्य 78% साथ देगा।
धनु:
शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा, वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
मकर:
बीते दिनों के रूके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझें कि आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। रात तक घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य 80% साथ देगा।
कुंभ:
अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अतः आप किसी पर भरोसा न करें, केवल स्वयं पर भरोसा न करें। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। भाग्य 65% साथ देगा।
मीन:
आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। समाज में ख्याति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 82% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Colors Bangla Cinema Presents “Bidaay Byomkesh”: A New Chapter Unfolds for the Iconic Detective for the first time on Television

Newsmantra

Rhea Chakraborty to face CBI again

Newsmantra

Abhishek Verma secures Olympic quota place with gold in maiden WC final

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More