newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
श्रावण मास की द्वादशी पर बदलने वाले ग्रह-नक्षत्रों का राशियों पर क्‍या प्रभाव पड़ रहा है? और इससे किन राशि वालों की जिंदगियों में क्‍या कुछ बदलेगा। जानिए किसकी राशि में है लाभ ही लाभ और किसको करने होंगे अभी और भी प्रयास? सबसे पहले जानते हैं मेष राशि के बारे में :पराक्रम में वृद्धि का दिन, रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगें, यात्रा में लाभ, भाईयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। तीर्थ स्‍थान के दर्शनों से मन प्रसन्‍न होगा। भाग्‍य 98 प्रतिशत साथ रहेगा।
वृषभ:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही निवेश करें। वाणी में माधुर्य से आज आपको आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ होगा। साथ ही रुके हुए कार्यों के भी पूर्ण होने के योग हैं। भाग्‍य 87 फीसदी मेहरबान है।
मिथुन:
आज शत्रुओं पर आपकी विजय होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता होती दिख रही है। नौकरी में पदोन्‍नति के योग है। भाग्‍य 90 फीसदी साथ है।
कर्क:
खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें, व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा सोच-समझकर ही करें। भाग्‍य 87 फीसदी साथ है।
सिंह:
आज मन लगाकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। भूमि-मकान में धन निवेश करना शुभ रहेगा। भाग्‍य 80 फीसदी मेहरबान है।
कन्या:
कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगी। भाग्‍य 78 प्रतिशत साथ रहेगा।
तुला:
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें, धन लाभ, कार्यों में सफलता, मान-सम्मान वृद्धि का योग बन रहा है। भाग्‍य 90 फीसदी साथ है।
वृश्चिक:
आज यात्रा करने से परहेज करें, किसी से अनावश्यक वाद-विवाद करने से बचें। वाहन चलाते हों तो सतर्कता से चलाएं। खरीदारी सोच-समझकर करें। भाग्‍य 78 फीसदी साथ है।
धनु:
उन्नतिदायक दिन, जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्‍य 89 फीसदी साथ है।
मकर:
रुका हुआ धन प्राप्त होगा, अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा, शत्रु एवं विरोधी परास्‍त होंगे। भाग्‍य 93 फीसदी साथ है।
कुंभ:
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। भाग्‍य 76 फीसदी साथ है।
मीन:
आज वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद‍-विवाद से मन आहत हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बन रहे हैं। भाग्‍य 85 फीसदी साथ है।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

आज कार्य बनने की खुशी होगी

Newsmantra

Kali Darbar : A Divine Gathering for Healing and Renewal

Newsmantra

Celebrate World Tourism Day and travel sustainably this long weekend!

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More