newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

म‍िथुन राश‍ि के जातकों को कुछ अकस्मात लाभ होगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
(आज का राशिफल) 17 नवंबर मंगलवार को मेष राश‍ि के जातकों को अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं का लाभ मिल सकता है। वहीं म‍िथुन राश‍ि के जातकों को कुछ अकस्मात लाभ होगा। इससे उनकी धर्म के प्रत‍ि रुच‍ि बढ़ेगी। तो आइए जानते हैं क‍ि आज मंगलवार का द‍िन क‍िस राश‍ि के ल‍िए कैसा रहेगा? बात सबसे पहले बात मेष राश‍ि की….
मेष राश‍ि के जातक आज के द‍िन किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज किए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत
वृषभ:
आज वृष राश‍ि के जातक काफी ज्‍यादा व्यस्त रहेंगे। लेक‍िन ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत
मिथुन:
आज म‍िथुन राश‍ि के जातक को फिजूल खर्चों से बचना चाह‍िए। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। लेक‍िन शाम तक आराम भी म‍िलेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। हालांक‍ि क‍िसी की मदद से कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रत‍ि रुच‍ि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुच‍ि बढ़ेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत
कर्क:
आज का द‍िन कर्क राश‍ि के जातकों के ल‍िए भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
सिंह:
आज स‍िंह राश‍ि के जातकों के ल‍िए मिश्रित फलकारक द‍िन है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
कन्या:
आज कन्‍या राश‍ि के जातकों में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेक‍िन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है। भाग्‍य स्‍कोर : 54 प्रत‍िशत
तुला:
आज का दिन तुला राश‍ि के जातकों के ल‍िए शुभकारक है। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। तृतीय पराक्रम भाव में बृहस्पति धनुः राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में न‍िवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। पर‍िवार में भी सुख-शांत‍ि रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
वृश्चिक:
आज वृश्चिक राश‍ि के जातकों का मन अशांत रहेगा। इसके चलते काफी परेशान‍ियां भी उठानी पड़ सकती हैं। यही नहीं आज व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंब‍ित हैं तो उसमें सफलता पाने के ल‍िए भी आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 49 प्रत‍िशत
धनु:
आज धनु राश‍ि के जातकों के ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुच‍ि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक उदर विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। भाग्‍य स्‍कोर : 53 प्रत‍िशत
मकर:
आज मकर राश‍ि के जातकों को बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेक‍िन इसके साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में न‍िवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत
कुंभ:
आज का दिन कुंभ राश‍ि वालों के ल‍िए बुद्धि-व‍िवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिवारीजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। क‍िसी पुराने म‍ित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत
मीन:
मीन राश‍ि के जातकों का आज कोई अधूरा पड़ा कार्य पूरा हो जाएगा। पुत्र या पुत्री से संबंध‍ित किसी विवाद का भी हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य-विनोद रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 86 प्रत‍िशत

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

KOLAB 2024: Symphony of Cultures Celebrating the Grand Launch of Indo-Korean Music

Newsmantra

भारत की कमाई गिरी

Newsmantra

IPRS Launches Season 2 of ‘My Music, My Rights’ with a Power-Packed Session in Pune

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More