newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मेष उम्मीदों भरा दिन 17 जून राशिफल

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा और इसका शुभ फल कई राशियों को मिल रहा है। धनु राशि पर किस्मत आज खूब मेहरबान है। देखिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले देखिए मेष राशि के सितारे क्या कहते हैंः-आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। सूझबूझ से काम लें तो आज अतिरिक्त धन प्राप्त कर सकते हैं। कर्म की प्रबलता रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
दोपहर तक सभी कार्य सतर्कता पूर्वक करें। उसके बाद भाग्य का साथ भरपूर मिलेगा जो आगामी दिनों में लाभ भी देकर जाएगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरा कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
आज आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। भाग्य 72% साथ देगा।
कर्क:
आज अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालो के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। भाग्य 68% साथ देगा।
सिंह:
अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। नई योजना बनाने हेतु माता-पिता का आशीर्वाद एवं सलाह अवश्य लें। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक और परोपकार का कार्य आप करेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
कन्या:
आज न चाहते हुए भी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन न हो, ध्यान रखें। मां की सेहत का ध्यान रखें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच लें। धन का खर्च हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
तुला:
पराक्रम के बल पर कार्य क्रियान्वित होंगे, लेकिन संघर्ष में अधिकता के कारण मन में खीझ होने लगेगी। दोपहर बाद से संयम बनाए रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। भाग्य 62% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज धन का आगमन होगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
धनु:
आज धन प्राप्ति का योग एवं धन निवेश से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित ना हो, ध्यान रखें। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:
आज आपको उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य 82% साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। आज आप अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाऐं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करना होगा। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दाहिनी आंख में तकलीफ होने की आशंका है। भाग्य 65% साथ देगा।
मीन:
आज आपको ऑफिस में विशेष लाभ होगा। आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज का उन्नति दायक दिन होगा। परिजनों के साथ भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। दांपत्य जीवन की मधुरता रहेगी। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

NCPA announces the return of ‘Lok Gatha’- an initiative that invites tribal and folk-dance forms to the forefront

Newsmantra

Arjun Kapoor’s girlfriend Malaika Arora also Tests Positive

Newsmantra

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More