newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आपका दिन मंगलमय बीतेगा

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि कन्या में होने जा रहा है। इस राशि में गोचर कर रहा चंद्रमा कर्क राशि वालों के लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा। अन्य राशियों के लिए सप्ताह का पहला दिन कैसा है देखेंः-
मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आज आपके शत्रु परास्त होते दिखेंगे, आपका पराक्रम बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। भाग्य 75 % साथ देगा।
वृषभ:
आपका दिन मंगलमय बीतेगा। अविवाहितों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रगति होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 90 % साथ देगा।
मिथुन:
अपनी उन्नति के लिए वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा। अनजान लोगों से आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। क्रय-विक्रय का काम आज नुकसानदायक हो सकता है, ऐसे मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। भाग्य 50 % साथ देगा।
कर्क:
भाग्य की देवी आज आपको पूर्ण फल देने के लिए तत्पर है। आप बस अपना कर्म कीजिए आपको इसका शुभ फल मिलेगा। निकटजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। भाग्य 95 % साथ देगा।
सिंह:
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जिसके चलते सभी कार्य मन और इच्छा के अनुकूल होते दिख रहे हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। माता- पिता का सहयोग मिलेगा। भाग्य 78 % साथ देगा।
कन्या:
आपका दिन शुभ लाभदायक है। लंबे समय से अटका काम बनने की संभावना है। की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता आपके साथ रहेगी। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। भाग्य 73 % साथ देगा।
तुला:
बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। अतः आज बहुत सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज खर्च एवं निवेश सोच-समझकर करें। जल्दबाजी से बचें। भाग्य 58 % साथ देगा।
वृश्चिक:
व्यक्तिगत व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। अकस्मात लाभ हो सकता है। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में रहेंगे। कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। भाग्य 83 % साथ देगा।
धनु:
कई दिनों से चली आ रही उलझनों का आज अंत होता दिख रहा है। भाग्योदय के अवसर प्राप्त होंगे। कर्मक्षेत्र में परिवर्तनदायक दिन है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य-प्रशंसा होगी। भाग्य 87 % साथ देगा।
मकर:
आज भाग्य के सहयोग से आपके काम बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग उत्साहवर्धक रहेगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। भाग्य 70 % साथ देगा।
कुंभ:
आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन धीमी गति से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। किसी पर अधिक भरोसा कष्टकारी होगा। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। भाग्य 48 % साथ देगा।
मीन:
साझेदारी के व्यापार में और मित्रों से लाभ का योग है। कोई अंजान व्यक्ति आपका मददगार साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। काम का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में संयम बरतने की जरूरत है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखकर काम करने से लाभ होगा। भाग्य 82 % साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

A grand spectacle expected at Shivoham Shiva Temple on Maha Shivratri

Newsmantra

Unveil Rajasthan’s Rich Culture and Majestic Wildlife at Club Mahindra Bharatpur

Newsmantra

57 foreign participants from 13 countries enjoy the festival of colours at EDII, Ahmedabad

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More