newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Gurgaon

क्या बादशाहपुर के लोगों ने तय कर लिया अपना विधायक

हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है तो इससे जुड़ी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग सर्वे भी सामने आ रहे हैं। पंजाब केसरी द्वारा कराये गए एक सर्वे की माने तो बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपना विधायक लगभग चुन लिया है।

अखबार द्वारा कराये गए सर्वे के अनुसार पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले श्री राकेश दौलताबाद इस बार भारी अंतर से विजयी होते दिख रहे हैं। इस सर्वे में लगभग 42 प्रतिशत लोगों ने श्री दौलताबाद को भावी विधायक के रूप में चुना। इस सर्वे में दूसरे नंबर पर रहने वाले वर्धन यादव को लगभग 30 प्रतिशत लोगों ने अपने विधायक के रूप में देखने की इच्छा व्यक्त की।

श्री दौलताबाद इससे पहले दो बार चुनाव मैदान में रहे और दूसरी बार बहुत कम अंतर से विजय का स्वाद चखने से वंचित रह गए। इस बार वो एक मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं।

श्री दौलताबाद की इस लोकप्रियता के पीछे उनका क्षेत्र की जनता से निरंतर जुड़ाव है। अपनी संस्था परिवर्तन संघ के माध्यम से वो निरंतर जनता की समस्याओं को कम करने के लिए प्रयासरत रहे हैं। जनता के बीच उनकी यह उपस्थिती ही उन्हें लोकप्रियता के इस मुकाम तक ले आई है। कौन जीतता है ये तो चुनाव के बाद ही तय होगा लेकिन इस बार मुक़ाबला बहुत कड़ा दिख रहा है।

Related posts

हरियाणा प्रशासन से ज्यादा प्रभावी राकेश दौलताबाद के इरादे

Newsmantra

Golf Federation of India has organised GFI Golf Tour and Plantation Drive’23

Newsmantra

Vatika City residents protest against RWA

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More