newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press Release

एनवायरो ने विश्व डोनर दिवस के अवसर पर महीने भर के रक्तदान शिविर का किया आयोजन

गुरुग्राम: विश्व डोनर दिवस के अवसर पर वाटिका ग्रुप की सुविधा प्रबंधन विंग एनवायरो ने नेशनल थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से महीने भर के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया हैI इस रक्तदान शिविर के पहले दिन कुल 210 यूनिट रक्त एकत्र किया गयाI गुरुग्राम में वाटिका के विभिन्न व्यावसायिक परिसरों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका समापन 15 जुलाई, 2019 को होना हैI

“मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूँ, एनवायरो द्वारा की गई पहल से मुझे समाज के लिए अपना योगदान देने में मदद मिली। रक्त दान करने से हमारा कोई नुकसान नहीं है बल्कि इससे एक जीवन को बचाने मे मदद मिलती है|” वाटिका बिजनेस सेंटर स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी दीपक दास ने कहाI

रक्तदान शिविर का आयोजन वाटिका ट्रायंगल, वाटिका एट्रियम, वाटिका बिजनेस पार्क, वाटिका टॉवर, वाटिका प्रोफेशनल प्वाइंट, सिटी पॉइंट और माइंड स्केप्स सहित विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रत्येक रक्तदाता को जूस, पानी और नाश्ता भी वितरित किया गया।

गौरव भल्ला, एमडी, एनवायरो – वाटिका होटल्स ने कहा, “ये पहल समाज के सामंजस्यपूर्ण और सतत विकास में योगदान करने की दिशा में एक सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से हमें प्रेरित करती है। अच्छे स्वास्थ्य का होना मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है और हमें खुशी है कि हम इन प्रयासों के माध्यम से इस नेक काम में योगदान कर रहे हैं|” अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने नेशनल थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी का इस काम मे मदद करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

थैलेसीमिया एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है, यह असामान्य हीमोग्लोबिन उत्पादन द्वारा विशेष रक्त विकार है। इसके उपचार के लिए नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ़्यूजन की आवश्यकता होती है जो एक सामान्य व्यक्ति के लिए महंगी होती है।

Related posts

Green Hydrogen Update: Gensol Engineering Limited and Matrix Gas & Renewables Limited has secured the project to setup India’s first Green Hydrogen Valley in Pune, Maharashtra

Newsmantra

Max Life Strives to Integrate Sustainability Across Operations; Releases Sustainability Report

Tata Steel becomes the first Indian steel maker to introduce biochar to lower carbon emissions 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More