newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

दिगिवजय के लिए हठयोग

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का गुणगान करने वाले कम्प्यूटर बाबा अब लोकसभा चुनाव में खुलकर कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं. भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री को कांग्रेस ने स्टार प्रचार भी बनाया है.

वो भोपाल में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए मैदान में हैं. मंगलवार को उन्होंने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हजारों साधुओं के साथ हठ योग शुरू किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर भी नहीं बना पायी. अब राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं.

भोपाल लोकसभा सीट पर मुकाबला हर रोज रोचक होता जा रहा है. चुनाव को लेकर बयानबाजी का बाजार गरम है.  कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह की तरफ से खुद मोर्चा संभाल लिया है. वे हज़ारों साधुओं के साथ प्रचार के लिए भोपाल में हजारों संतो के साथ डेरा डाल दिया है. मगंलवार से दिग्विजय सिंह के समर्थन में  हठ योग और तप शुरू किया.  वो साधना कर दिग्विजय सिंह की जीत की कामना करेंगे. इस जप और तप का समापन 9 मई को होगा जब पूरे भोपाल में ये संत समाज रोड-शो करता निकलेगा.

 

Related posts

A UNIQUE REPUBLIC DAY AT SHAHIN BAGH

Newsmantra

5 Tips for Travelling Safely with Epilepsy Conditions

Newsmantra

Energy from Crop Residue Can Curb Pollution and Boost Farmers’ Income – Padma Bhushan Dr. J. B. Joshi

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More