newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

एयरपोर्ट पर अब अलग ट्रे में नहीं रखना होगा लैपटॉप और मोबाइल

देश के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर इस साल के अंत तक 3डी सीटीएक्स मशीन लगाने को योजना है। इससे यात्रियों को अपने पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक्स डेवाइसेज (PEDs) जैसे लैपटॉप और मोबाइल, चार्जर्स और लिक्विड आइटम्स को अलग ट्रे में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी एयरपोर्ट्स पर 2डी एक्सरे मशीनें लगी हैं। इस कारण इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को अलग ट्रे में रखना पड़ता है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के डीजी जुल्फिकार हसन ने 50 लाख और उससे अधिक पैसेंजर्स को हैंडल करने वाले एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को कैबिन बैग्स की चेकिंग के लिए 31 दिसंबर, 2023 तक 3डी कंप्यूटेड टोमोग्राफी एक्सरे (CTX) मशीन लगाने को कहा है। हसन ने साथ ही सालाना एक करोड़ या उससे अधिक पैसेंजर्स को हैंडल करने वाले अति संवेदनशील एयरपोर्ट्स को इस साल के अंत तक फुल बॉडी स्कैनर्स (FBS) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू करने को कहा है।

 

Related posts

National Public Relations Day Celebration

Newsmantra

AIIMS Bhopal and Indian Oil sign an agreement

Newsmantra

CM Tripura on G20. Discussed ONGC’s E&P operations in Tripura along with future energy flow potential in the State.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More