newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

SBI कस्टमर्स के लिए आइरिस स्कैनर’ (IRIS Scanner) उपलब्ध कराने पर विचार

एसबीआई (SBI) की तरफ से पेंशनर्स और सीनियर सिटीजन को जल्द नई सहूलियत दी जाएगी. इस सुविधा का फायदा आपके घर के बुजुर्ग व्यक्ति भी उठा सकेंगे. बैंक की नई प्लानिंग के तहत बैंकिंग एग्जीक्यूटिव या ग्राहक सेवा केंद्र (Customer Care Center) पर आंखों की पुतलियों के जरिये ग्राहक की पहचान की जा सकेगी. एसबीआई की तरपफ से पहचान की सुविधा ‘आइरिस स्कैनर’ (IRIS Scanner) उपलब्ध कराये जाने पर विचार चल रहा है.आइरिस स्कैनर’ (IRIS Scanner) की सुविधा मिलने से सीनियर सिटीजन कैटेगरी में आने वाले ग्राहकों को होम ब्रांच जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी. इस सुविधा के बाद वे अपने नजदीकी ‘बैंक मित्र’ सेंटर से ही पेंशन निकाल पाएंगे.

एसबीआई (SBI) की तरफ से एक बयान में कहा गया कि वह अपने ‘बैंक मित्र’ संचालकों के पास ‘आइरिस स्कैनर’ लगाने के ऑप्शन का ट्रायल कर रहे हैं. इससे सीनियर सिटीजन खाता धारकों और पेंशनर्स की चुनौतियों में कमी आएगी.

 

Related posts

A proud moment for IndianOil.

Newsmantra

SJVN celebrates International Women’s Day

Newsmantra

DVC has created an all time record in the history of this 75 year old pioneer organization

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More