newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन और रात कुंभ राशि पर हो रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को दोपहर बाद लाभ मिल सकता है। जानिए क्‍या कह रही है आपकी राशि, देखें सबसे पहले मेष राशि…
आज का दिन आपके लिए विशेष लाभप्रद है। जो भी योजनाएं आप आज बनाएंगे, उनसे शीघ्र आपको शुभ फल मिलेगा। समय के महत्व को समझकर कर्म करते जाएं, लाभ अपने आप मिलने लगेगा। भाग्य आज 69 % तक साथ देगा।
वृषभ:
दिन व्यस्ततापूर्वक बीतने की संभावना है। आज आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की संभावना है। भाग्य 61 % तक साथ देगा।
मिथुन:
आज के दिन मिले-जुले परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। कहीं खुशी, कहीं गम की स्थिति के कारण पूरा दिन असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। आर्थिक रूप से दिन भी सामान्य रहेगा। भाग्य 50 % तक साथ देगा।
कर्क:
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें, शत्रु कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। भाग्य आज 48 % तक साथ देगा।
सिंह:
आपको आपके जीवनसाथी या फिर किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की राय पर ध्यान दें। भावनात्मक सम्बन्ध स्थापित होंगे। आज आपको कार्यस्थल में भी सभी का साथ और प्रशंसा मिलेगी। भाग्य 70 % तक साथ देगा।
कन्या:
कुछ लोग हैं जो आपकी बुराई करते हैं लेकिन आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। आपको आज अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 78 % तक साथ देगा।
तुला:
आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य 89 % तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहने की आशंका है। क्रोध एवं आवेश से बचना ही हितकर रहेगा। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। भाग्य 59 % तक साथ देगा।
धनु:
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ता हुआ प्रतीत होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। आज आपके कार्य पूर्ण होंगे। दिन शुभ गुजरेगा। भाग्य 93 % तक साथ देगा।
मकर:
अचानक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रॉजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा, आपको मुनाफा होगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे, इसलिए अवसर का लाभ उठाएं। भाग्य 95 % तक साथ देगा।
कुंभ:
आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। भाग्य 75 % तक साथ देगा।
मीन:
आज धन के अपव्यय का योग है। किसी को उधार न दें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्रा करने से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। भाग्य 60 % तक साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

“Ek Saajhi Virasat: Kuchh Ansuni Baten”; An amazing Encyclopedia of Communal Harmony

Newsmantra

Rangriti Celebrates New Year & Lohri in Style

Newsmantra

आज का दिन आपको संयमित रूप से बिताना चाहिए

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More