newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज दिन रात चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा। इसके साथ ही आज शुभ योग भी बना हुआ है जो कई राशियों के लिए शुभ फलदायी योग बना रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से आपकी राशि के लिए कैसा है बुधवार देखिए…मेष : अगर कोई नया कार्य या फिर रोजगार आदि शुरू करने का सोच रहे हैं तो किसी बड़े-बुजुर्ग की राय जरूर लें। सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए कल्‍याणकारी साबित हो सकता है। भाग्‍य 98 फीसदी आपके साथ है।
वृषभ:
ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे, प्रयास में कमी ना करें। व्‍यवसाय में किसी नए आर्डर के मिलने की संभावना है। शत्रु परास्‍त होंगे। आज का दिन उन्नतिकारक और आय-संपत्ति के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचें। भाग्‍य 80 प्रतिशत साथ है।
मिथुन:
आज आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ लेने में सक्षम रहेंगे। कुछ नई योजनाएं शुरू होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। मनोरंजन के कार्यों पर धन खर्च होने के योग हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए आज का दिन है। भौतिक सुख की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। भाग्य 72 प्रतिशत साथ रहेगा।
कर्क:
आज कार्यक्षेत्र में क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद करने से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम लें। भाग्‍य 57 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आप उत्साहित रहेंगे और आपका मनोबल बढ़ेगा। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ रहने के योग हैं। भाग्‍य 82 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
आज लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह है। आज के दिन किसी को उधार देने से पहले सोच-समझ लें। हाथ से गया धन वापस मिलने में कठिनाई आएगी। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है। किसी पुरानी बात से चिंतित होंगे। भाग्‍य 56 फीसदी साथ है।
तुला:
आज सफलता का आधार आपकी मेहनत है इसलिए आलस्य को हावी ना होने दें। मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। खान-पान और मनोरंजन पर धन खर्च होगा। महिलाएं अपने सौंदर्य को लेकर अधिक सजग रहेंगी। भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपके खर्च में वृद्धि होगी, बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। यात्रा के दौरान सजग और सावधान रहें। अनजाने लोगों पर भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में नया काम गंभीरता पूर्वक सोचने के बाद करें। भरोसेमंद लोगों से सहायता मांगने में ना हिचकें। भाग्‍य 63 प्रतिशत साथ देगा।
धनु:
आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ किसी तीर्थस्थल या धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। व्‍यावसायिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्‍य 78 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:
दिन शुभ है। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। व्यवहार में दया और सहयोग की भावना रहेगी। विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। बात-चीत की कला से फायदा होगा। भाग्‍य 98 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज कोई भी कार्य करने से पहले सावधानी पूर्वक कागजातों को पढ़ लें, लापरवाही से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वाहन धीमी गति से चलाएं। आवेश से बचें, सेहत का ध्यान रखें। भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है

Newsmantra

This Durga Puja, Eveready brings in a unique initiative for women’s safety

Newsmantra

Catch the Rain Awareness Generation Campaign

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More