newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आप किस्मत के धनी रहेंगे

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में आए हैं। इससे ग्रहण योग समाप्त हो गया है और सूर्य एवं चंद्रमा एक दूसरे को सप्तम दृष्टि से देख रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा के दृष्टि संबंध से कई राशियों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा।मेष राशि वालों के लिए कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है इसलिए आज आलस्य को हावी ना होने दें।
वृषभ:
आज आप किस्मत के धनी रहेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। अपनों का साथ मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्य 99 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:
बीते 2 दिनों से चली आ रही अनुकूलता के बाद आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। हो सके तो आज यात्रा टाल दें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद में ना उलझें। चोट-चपेट की घटना की आशंका है। आज जोखिम से बचें। स्वस्थ्य नरम रहेगा। भाग्य 40 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कर्क:
आज सुबह से ही आप उर्जावान महसूस करेंगे। उन्नतिदायक दिन है, हाथ आए अवसर को जानें ना दें। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है।
सिंह:
लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। कहीं धन फंसा हुआ है तो आज वापस मिल सकता है। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य 77 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें, नुकसान हो सकता है। लोगों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा, वाणी की मधुरता से काम निकाल सकते हैं। सेहत के मामले में जोखिम से बचें। आज खान-पान में संयम रखना होगा, सर्दी-जुकाम और वायु विकार की समस्या हो सकती है। भाग्य 59 प्रतिशत साथ देगा।
तुला:
आज सितारे अनुकूल नहीं हैं, व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। मानसिक तनाव और उलझन की स्थिति रहेगी। आपके लिए सलाह है कि भावुकता की बजाय व्यहारिकता से काम लें। भाग्य 55 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज दिन भर आप उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा में लाभ मिलेगा। भाईयों से सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन व्यस्तता भरा होगा। आर्थिक लेन-देन लाभप्रद होगा। भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन संयम और समझदारी से बिताना होगा। जोखिम भरे काम से दूर रहें। आर्थिक लेन-देन में लिखित में करें। शेयर में निवेश करना आज जोखिम भरा फैसला हो सकता है। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 63 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:
आज विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों से आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन खर्चीला रहेगा, कई जरूरी और गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अधिक आवश्यक ना हो तो यात्रा टालें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ मिलेगा।
मीन:
आज दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। जो भी काम करेंगे उसमें पूरा लाभ मिलेगा। अगर धन निवेश करने की इच्छा है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Pati Patni Aur Woh Collections: 50 Cr Plus

Newsmantra

IMPC to Host Bhakti Evening Featuring Kailash Kher and the Foundation of 120 Shiv Shakti Kendras

Newsmantra

वृषभ: आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More