newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
27 जून शनिवार को चंद्रमा दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा का यह संचार मिथुन राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बना रहा है, वहीं धनु राशि वालों को सुख-शांति मिलेगी। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए देखें…. आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। भाग्य 80% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि के आगमन पर कुछ खर्च हो सकता है। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। भाग्य 88% साथ देगा।
कर्क:
आपके ग्रह उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे हैं, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना रहेगा लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। भाग्य 82% साथ देगा।
सिंह:
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। बिजनस में पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में ट्रासंफर हो सकता है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। भाग्य 87% साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। मंदी के दौर में अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ के साथ उनको निपटा देंगे। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। भाग्य 72% साथ देगा।
तुला:
कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। किसी मित्र की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमजीवन मधुर बना रहेगा। पिता का मार्गदर्शन आपको कठिन परिस्थितियों में सहायता करेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आनंद में बीतेगा। पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज सफलता एवं नई योजना भरा दिन होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। भाग्य 84% साथ देगा।
धनु:
आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे स्थायी सफलता मिल जाएगी। भाग्य 88% साथ देगा।
मकर:
आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से व्यवस्थित कर लें, हो सकता है आगे समय न मिले। प्रेम संबंध मानसिक शांति व प्रसन्नता का कारण बनेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
कुंभ:
व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। धन व धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य 85% साथ देगा।
मीन:
आज मनोरथ सिद्धि कारक है। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन है, शत्रु बलहीन रहेंगे। आय-संपत्ति के लिए शुभ दिन है। घरेलू स्तर पर मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। भाग्य 87% साथ देगा।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Sri Sri Ravi Shankar unveils teaser of book on IIT ecosystem at PanIIT Bangalore Summit 2026

Newsmantra

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा

Newsmantra

अपने प्रयास से कार्य में सफलता मिलेगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More