newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा

*मेष:*
आज चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
*वृषभ:*
आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों का शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
*मिथुन:*
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाद-विवाद से बचकर रहें। भाग्य 60% साथ देगा।
*कर्क:*
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक तथा खरीददारी आज के दिन की विशेषता रहेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
*सिंह:*
आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में साथ काम करने वालों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
*कन्या:*
आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएगा। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
*तुला:*
आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
*वृश्चिक:*
आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगें। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का मिलेगा पूर्ण सहयोग। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
*धनु:*
हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग हैं। भाग्य 70% साथ देगा।
*मकर:*
आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। भाग्य 78% साथ देगा।
*कुंभ:*
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा। भाग्य 65% साथ देगा।
*मीन:*
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाऐं। प्रेमीजनों का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

🌹 *आपका दिन मंगलमय हो* 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)*
*सम्पर्क :9869513936*

Related posts

चंद्रमा आज मिथुन राशि के लिए शुभ फलदायी रहेंगे

Newsmantra

Bollywood celebrities including Deepika’s name in drug connection

Newsmantra

Mahindra Percussion Festival Brings A Wide Array Of Artists To Pay Homage To The Rich Legacy Of Ustad Zakir Hussain 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More