newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं सुनिश्चित हैं

मेष:
चंद्रमा सायं 06 बजकर 23 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। उतावलेपन में कोई काम न करें। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों और संबंधियों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
मिथुन:
आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ का योग है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।
कर्क:
खर्च के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा से परहेज करें। उतावलेपन में कोई काम न करें। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों और संबंधियों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं सुनिश्चित हैं। मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:
कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। कुल मिलकार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, आपको सिद्धि प्राप्त होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
तुला:
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। कार्यों में सफलता और मान-सम्मान वृद्धि का योग बन रहा है। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 72% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज यात्रा करने से परहेज करें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ता का कारण हो सकती है। खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। धार्मिक स्थल और अपने इष्ट देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। भाग्य 54% साथ देगा।
धनु:
आज का दिन उन्नतिदायक है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
मकर:
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। संतान सुख और यात्रा में सफलता मिलेगी। भाग्य 82% साथ देगा।
कुंभ:
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। भेंट-उपहार मिल सकता है प्रसन्न रहेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी रह सकता है। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात होगी। भाग्य 60% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

‘Megha Mallhar’ an evening of Dance & Music heralding the monsoon organised by SAIL, Rourkela Steel Plant to mark Raja Utsav

Newsmantra

ED grilled Rhea on Sushant Account’s

Newsmantra

Mahindra Percussion Festival 2025: Artists Display An Innovative Mix Of Traditional And Contemporary Percussion, Paying Homage To Late Ustad Zakir Hussain

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More